BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार ‘कोरोना वैक्सीन और ऑक्सीजन’ की करे आयात: मायावती

by bnnbharat.com
April 19, 2021
in समाचार
MOU साइन करना सरकार का छलावा अभियान: मायावती
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने विभिन्‍न राज्‍यों में कोविड- 19 के टीके और अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पर सोमवार को चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार से दोनों का आयात करने का अनुरोध किया है.

उन्होंने जनता को कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है. इसके पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बदले हालात में लोगों को संभल कर रहने की सलाह दी.

मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, ”देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के टीके और अस्पतालों में ऑक्सीजन की जबर्दस्त कमी को देखते हुए केंद्र सरकार से अनुरोध है कि इनकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान दे और यदि इसके लिए आयात करने की जरुरत पड़ती है तो आयात भी किया जाए.”

अपने सिलसिलेवार ट्वीट में मायावती ने लिखा, ”साथ ही, देश की जनता से भी पुनः अपील है कि राज्य सरकारों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के उपाय के तहत जो भी सख्ती और सरकारी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं उनका कड़ाई से अनुपालन करें ताकि कोरोना प्रकोप की रोकथाम हो सके. लोग भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं.”

पूर्व मुख्यमंत्री ने अगले ट्वीट में कहा, ”इसके अलावा, कोरोना वायरस अब युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगा है, जो काफी चिंता का विषय बनता जा रहा है. अतः कोविड-19 टीकाकरण में उम्र की सीमा के संबंध में भी केन्द्र सरकार को अब यथाशीघ्र पुनर्विचार करना चाहिए. बसपा की यह मांग है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र सरकार पर तेजस्वी का तंज, कहा- क्या काम किया आज तक

Next Post

बड़ा फैसला: दिल्ली में आज रात से अगले सोमवार तक कर्फ्यू लागू

Next Post
बड़ा फैसला: दिल्ली में आज रात से अगले सोमवार तक कर्फ्यू लागू

बड़ा फैसला: दिल्ली में आज रात से अगले सोमवार तक कर्फ्यू लागू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d