BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्रीय नेतृत्व ने बढ़ाया झारखंड का सम्मान: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
September 30, 2020
in समाचार
केंद्रीय नेतृत्व ने बढ़ाया झारखंड का सम्मान: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड से दिये तीन राष्ट्रीय पदाधिकारी

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का आभारी है जिन्होंने झारखंड से तीन अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी का राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया है.

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं अन्नपूर्णा के पास लंबे सांगठनिक एवं प्रशासनिक अनुभव है. वहीं,समीर उरांव एक समर्पित कार्यकर्ता , गुदड़ी के लाल हैं. कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां हीरा रुपी कार्यकर्ताओं की परख  है.यह पार्टी परिवार और वंशवाद से नही चलती.

उन्होनें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष व केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड से पहली बार तीन तीन रत्नों का राष्टीय कमेटी में चुना गया है. भारतीय जनता पार्टी को शिखर पर ले जाने का संकल्प पूरा करेंगे.

प्रकाश ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव को अंग वस्त्र एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया.

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने  जो जिम्मेवारी दी है उसे बखूबी निभाऊंगी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्मवाद व अंत्योदय के सपने को पूरा करने ला कार्य करूंगी. जिसके तहत अंतिम व्यक्ति सेवा करने का लक्ष्य को पूरा करूंगी.

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह रास सांसद समीर उरांव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़े दायित्व देकर बड़ी जिम्मेवारी देने का काम किया है. यह मेरे लिए एक चुनौती है कि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरूं. साथ ही उन्होंने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जी के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा, तिलकामांझी, रानी दुर्गावती, के सपनों को भी पूरा करने का काम करूंगा.

अन्नपूर्णा देवी एवं समीर उरांव का मंच पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा,आदित्य साहू, काजल प्रधान महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर रामकुमार पाहन, किसलय तिवारी अशोक बड़ाइक बिंदेश्वर उरांव, आदि ने किया.

 कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू और धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जनजाति मोर्चा  के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने किया. मौके  मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश महिला रांची महानगर अध्यक्ष, केके गुप्ता आदि उपस्थित थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

19086 फिट ऊंची रूद्रगैरा की चोटी पर भारत का झंडा फहरायेंगे: नीतीश सिंह

Next Post

सरकार के ताबूत पर पहला कील होगा उपचुनाव: दीपक प्रकाश

Next Post
प्रदेश के नेताओं ने दी बधाई

सरकार के ताबूत पर पहला कील होगा उपचुनाव: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d