BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली के मद्देनजर केंद्रीय शांति समिति की बैठक

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: माइकल जॉन सभागार, बिष्टुपुर में आज होली के त्यौहार के मद्देनजर केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंदन कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) नंदकिशोर लाल, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य शामिल हुए.

बैठक में उपस्थित सदस्यों को विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु जिला प्रशासन द्वारा उठाये जाने वाले कदमों से अवगत कराया गया तथा उनसे सुझाव भी लिया गया. बैठक में विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई तथा पेयजल से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों ने अपने सुझाव दिए, जिसे वरीय पदाधिकारियों द्वारा त्यौहार से पहले निष्पादित करने का आश्वासन दिया गया. कार्यक्रम का संचालन अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) द्वारा किया गया.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा. सोशल साइट्स यथा फेसबुक, व्हाट्सएप आदि से फैलाये जाने वाले अफवाहों पर सतत निगरानी रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन के प्रति आपका विश्वास हमारा आत्मविश्वास बढ़ाता है. उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 वर्षों से सभी पर्व-त्यौहार शांतिपूर्वक मनाए जा रहे हैं, उम्मीद है शांति समिति के सदस्यों के सहयोग से आने वाले पर्व त्यौहार भी शांति से मनाए जाएंगे.

जिला प्रशासन को शांति समिति के सदस्यों से, जो आम जनता के प्रतिनिधि हैं उनसे नियमित संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिलती रही है. जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी नजर रख त्वरित कार्रवाई की जाए. उन्होंने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि विशेषकर 16-24 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों को जिला प्रशासन के भावनाओं से अवगत करायें सभी जिले वासियों से अपील है कि सामाजिक विद्वेष फैलाने वाली सामग्रियों को सोशल मीडिया पर बिना जांचे-परखे आगे ना बढ़ायें.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व-त्यौहार आनंद के लिए होते हैं, इसे हर्षोल्लास से मनायें. गलत काम ना होने दें ना उसको सहन करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार ने दो की ली जान, तीन घायल

Next Post

युवा देश के भविष्य, उन्हें अभी से ही तैयार करने की जरूरतरू: राज्यपाल

Next Post
युवा देश के भविष्य, उन्हें अभी से ही तैयार करने की जरूरतरू: राज्यपाल

युवा देश के भविष्य, उन्हें अभी से ही तैयार करने की जरूरतरू: राज्यपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d