BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुहर्रम और करमा पूजा को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक

by bnnbharat.com
September 7, 2019
in समाचार
मुहर्रम और करमा पूजा को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक

Central Peace Committee meeting on Muharram and Karma Puja

Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड : रांची में करमा पूजा और मुहर्रम को लेकर उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. रांची समाहरणालय के ब्लाॅक ‘बी’ स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित बैठक में विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए. बैठक में आगामी त्यौहरों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे से मनाने की बात कही गयी. पुलिस-प्रशासन द्वारा शांति समिति और लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने और शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की गयी. बैठक के दौरान समितियों के सदस्यों ने जिला प्रशासन को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उपायुक्त ने समाधान की बात की.

हमेशा की तरह मिसाल कायम करेगी रांची : उपायुक्त

शांति समिति की बैठक में उपायुक्त रांची राय महिमापतरे ने कहा कि त्यौहारों का मकसद होता है खुशहाली लाना. रांची ने हर पर्व त्यौहार में भाईचारे और सूझ-बूझ का परिचय दिया है और इस बार भी रांची मिसाल कायम करेगी. उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के लोग शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनायें, जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. उपायुक्त ने कहा कि ये दूसरा मौका है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्योहार के बाद किसी योजना के शुभारंभ के लिए राजधानी आ रहे हैं, लोग भाईचारे के साथ करमा और मुहर्रम मनायें और त्योहारों के बाद प्रधानमंत्री का स्वागत करें.

सोशल मीडिया का इस्तेमाल समझदारी से करें: एसएसपी

वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने केन्द्रीय शांति समिति की बैठक में कहा कि हर नागरिक को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी. शहर आपका है और आपसे इस शहर की पहचान है. जुलूस निकालने के लिए रुट की समस्या को सुलझा लें, हमें समाधान की ओर ध्यान देना है. वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल समझदारी से करें. आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप एडमिन भी इस पर ध्यान दें. अगर ऐसे पोस्ट सर्कुलेट हो रहे हैं, तो उत्तेजित ने हो, तुरंत पुलिस-प्रषासन को जानकारी दें.

एसएसपी ने बताया कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अफवाहों से बचें और सक्षम व्यक्ति को इसकी सूचना दें. कोई भी व्यक्ति या समूह कानून हाथ में लेता है तो सख्त कार्रवाई की जायेगी. शांति समितियों से एसएसपी ने कहा कि आप अपने अपने स्थानों में वाॅलेंटियर्स की तैनाती करें और उन्हें टीशर्ट दें ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके. उन्होंने कहा कि जरुरी है कि आसामाजिक तत्वों से निपटने के लिए हम खुद भी सतर्क रहे. उन्होंने सभी समितियों से वाॅलेंटियर्स का व्हाट्सप ग्रुप बनाने और बैच देने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि वाॅलेंटियर्स की सूची पास के थाने में जमा करें. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक रुट में बदलाव की व्यवस्था अखबारों में प्रकाशित की जायेगी.

बैठक में विभिन्न शांति समिति के सदस्यों ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. सभी ने एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए पर्व मनाने की बातें कही. समितियों की ओर से कहा गया कि पिछले त्योहारों में जिला प्रशासन की ओर से की गयी तैयारियों से वो संतुष्ट हैं, इस बार भी पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है. हाजी मासूम ने मुहर्रम के दौरान आपराधिक छवि के लोगों को सम्मानित न करने की बात कही. शांति समिति की बैठक में जय सिंह यादव, राजीव रंजन मिश्रा, मासूम गद्दी, ललित ओझा, रामधन बर्मन आदि ने अपनी-अपनी बातें रखी और भाईचारे के साथ मुहर्रम और करमा पूजा मनाने की अपील की.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक हरिलाल चैहान, ग्रामीण एसपी आशुतोश शेखर, अपर जिला दंडाधिकारी अखिलेश सिन्हा सहित अन्य पुुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन करें सुनिश्चित : सीएम

Next Post

रांची के अधिकांश ट्रैफिक सिग्नल खराब, जुर्माना की राशि दस गुना 

Next Post
रांची के अधिकांश ट्रैफिक सिग्नल खराब, जुर्माना की राशि दस गुना 

रांची के अधिकांश ट्रैफिक सिग्नल खराब, जुर्माना की राशि दस गुना 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d