बिहार: बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे की समीक्षा करने और स्थिति का जायजा लेने आयी केन्द्रीय टीम का पटना में स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक खत्म हो गयी.
ढ़ाई घंटे से ज्यादा समय तक बैठक चली जिसमें कोरोना से जुड़े कई मुद्दों पर विशेष चर्चा की गयी. बैठक खत्म होने के बाद केन्द्रीय टीम गया के लिए रवाना हो गयी.
पटना पहुंचते ही केन्द्रीय टीम ने बिहार में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों के साथ ढ़ाई घंटे से ज्यादा समय तक गहन मंथन किया.
कोरोना से जुड़े एक-एक चीज पर बारीकी से चर्चा की गयी. मीटिंग में कोरोना जांच की रफ्तार, इलाज के लिए संसाधन समेत कई मुद्दों पर जानकारी साझा किया गया.

