रवि सिंह ब्यूरो चीफ
गोरखपुर:- गोरखपुर पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना जीआरपी गोरखपुर के सामने महिला सम्मान एवं आत्म सुरक्षा हेतु महिला यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत थानो पर आने वाले आगंतुक/शिकायतकर्ता/पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनने हेतु महिला आरक्षी आरती चौहान व महिला आरक्षी गोदावरी ओझा की मौजूदगी में एक आधुनिक केंद्रीय कृत महिला हेल्प डेस्क एवं आगंतुक कक्ष का उद्घाटन किया गया. महिला हेल्प डेस्क एवं आगंतुक कक्ष पर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा 112, 1090 व 108 आदि का स्टीकर चस्पा कराया गया.महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी प्राप्त समस्त शिकायतों को दर्ज करने हेतु एक कंप्यूटर सिस्टम मय सहवर्ती उपकरण मोबाइल व एक रजिस्टर रखा गया है. साथ ही वहां पर पीने का शुद्ध पानी कुर्सियां सादा कागज और कलम रखा गया है. उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव थाना जीआरपी गोरखपुर व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर तथा जीआरपी/आरपीएफ रेलवे विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण व यात्री उपस्थित रहे तथा 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेलवे के कुशल निर्देशन में आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर रेलवे स्टेशन गोरखपुर के प्लेटफॉर्मों/ट्रेन ओवर सर्कुलेटिंग एरिया में माय डॉग स्क्वायड की सघन तलाशी/चेकिंग किया गया.

