मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों की हुई बैठक
रांची: झारखंड सरकार ने जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार की शर्त को ठुकरा दिया गया है. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है. पिछले दिनों केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों को जीएसटी भुगतान को लेकर दो शर्तों को अपनाने का सुझाव दिया था, जिसे राज्य सरकार ने खारिज कर दिया है.
जीएसटी और अन्य उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में एक आपात बैठक हुई. इस बैठक में वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव समेत अन्य मंत्रियों ने हिस्सा लिया. बाद में पत्रकारों से बातचीत में पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले जो भी वायदे किये गये थे, उन सभी वायदे को पूरा करने के लिए हेमंत सोरेन सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आवश्यक पहल किये जा रहे है.

