BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चहल ने मनाया अपना 30वां जन्मदिन, साथियों ने दी बधाई

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in समाचार
चहल ने मनाया अपना 30वां जन्मदिन, साथियों ने दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  हरियाणा के जींद में जन्मे युजवेंद्र चहल का आज जन्मदिन है, चहल 30 साल के हो गए हैं.  भारतीय स्पिन जादूगर युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा है, और किसी भी मोड़ पे टीम को जीत दिलाने में सक्षम है.

हर साल युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन कोरोना के बीच चहल अपने परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करेंगे। भारतीय क्रिकेटर्स ने इस मौके पर युजवेंद्र चहल को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी, टीम के कोच रवि शास्त्री ने चहल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा – जल्द मिलते हैं.

युजवेंद्र चहल मना रहे हैं 30वां जन्मदिन

युजवेंद्र चहल के 30वें जन्मदिन के मौके पर साथी गेंदबाज कुलदीप यादव ने लिखा- मेरे क्राइम में हिस्सेदार, और मेरे भाई युजवेंद्र चहल आपको जन्मदिन की बधाई. आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, आप ऐसे ही सक्सेस पाए और आपके खाते में कई सारे विकेट जुड़े. इसके आलावा साथी क्रिकेटर्स केएल राहुल पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी चहल को जन्मदिन की बधाई दी.

आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक है शानदार प्रदर्शन

स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले युजवेंद्र चहल ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच जिम्बाब्वे के विरुद्ध 2016 में खेला था, वहीं उसी सीरीज में चहल ने टी20 डेब्यू भी किया था. युजवेंद्र चहल ने 52 अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं, जिसमे उनके नाम 91 विकेट हैं. वहीं चहल के नाम 42 टी 20 मुकाबलों में 55 विकेट है. इसके अलावा युजवेंद्र चहल आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेरते हैं, वह आईपीएल में 84 मैच खेल चुके हैं. चहल आईपीएल में 100 विकेट पूरे कर चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चंद्रशेखर आजाद की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

Next Post

गरीब विरोधी तुगलकी फरमान पर पुनर्विचार करे हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

Next Post
गरीब विरोधी तुगलकी फरमान पर पुनर्विचार करे हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

गरीब विरोधी तुगलकी फरमान पर पुनर्विचार करे हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d