रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र में काली मंदिर रोड में अपराधियों ने एक महिला की चेन छिनतई कर ली. वह अपने पति के साथ टहल कर घर आ रही थी. उसके पति अपने दुकान पर रुक गए.
इसके बाद महिला अकेले अपने घर जा रही थी. कुछ दूर आगे बढ़ने पर अपराधियों ने महिला से चेन की छिनतई कर ली. घटना सुबह 7.30 बजे की है.

