BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम से रोजर ग्रुप के चेयरमैन और चीनी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कहा- युवाओं को रोजगार देना है सबसे बड़ी प्राथमिकता 

by bnnbharat.com
October 25, 2019
in समाचार
सीएम से रोजर ग्रुप के चेयरमैन और चीनी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कहा- युवाओं को रोजगार देना है सबसे बड़ी प्राथमिकता 

Chairman of Roger Group and Chinese delegation met CM, said - Employment of youth is the biggest priority

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार यहां उद्योग लगानेवाले सभी निवेशकों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है. हमने अच्छी नीतियां बनायी हैं. युवाओं को रोजगार देना सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हमारे बच्चों को रोजगार देनेवाली कंपनियों को सरकार काफी रियायतें दे रही हैं. यही कारण है कि झारखंड में टेक्सटाइल्स, फुटवेयर व फूड प्रोसेसिंग कंपनियां आ रही हैं. इनमें बड़ी संख्या में झारखंड के बच्चे-बच्चियों को रोजगार मिल रहा है. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में रोजर ग्रुप के चेयरमैन और चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान कही.

झारखंड की पॉलिसी है काफी अच्छी –

रोजर ग्रुप चीन की कंपनी लायनकेयर कंपनी के साथ मिलकर झारखंड के बुढ़मू इंडस्ट्रियल एरिया में फुटवेयर सेफ्टी गारमेंट एंड नन वुवेन फैब्रिक कारखाना स्थापित कर रही है. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड की पॉलिसी काफी अच्छी है. कई बड़ी कंपनियां झारखंड में निवेश के लिए इच्छुक है. इस फैक्टरी में बने उत्पाद यूरोप व अमेरिकी बाजार में बेचे जायेंगे. इसके शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगी.

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव के रविकुमार, रोजर ग्रुप के कुबेर सिंह, लायनकेयर की निदेशक वेनडी लियू, मार्केटिंग मैनेजर लुका लियू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैबिनेट का फैसलाः पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 17 प्रतिशत

Next Post

सदर विधायक और डिप्टी मेयर ने शहर के मटवारी और दीपूगढ़ा में किया 90 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास

Next Post
सदर विधायक और डिप्टी मेयर ने शहर के मटवारी और दीपूगढ़ा में किया 90 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास

सदर विधायक और डिप्टी मेयर ने शहर के मटवारी और दीपूगढ़ा में किया 90 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d