BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छलक आये आंसू, मुख्य सचिव बंधाया ढांढस

by bnnbharat.com
June 28, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची 28 जून:झारखण्ड मंत्रालय में राज्य के सभी अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बतायें कि कितने लोगों का गांव से नाता रहा है, कितनों ने गांव की जिंदगी जिया है, कितनों ने गांव की समस्याओं को झेलते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। ईश्वर ने आपको मौका दिया है उन समस्याओं का निवारण करने के लिए। अच्छे कर्म आपको शांति की चरम अनुभूति कराएंगे।

आप आइये अपनी बातों को रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं आप सभी को सुनने आया हूं। आप जब तक मुझे अपनी समस्या को नहीं बताएंगे आपकी समस्या यथावत रहेगी और सरकार को कार्य करने में परेशानी होगी।

और आने लगे अधिकारी, कहने लगे अपनी बात

मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को अपनी बात कहने के निदेश के बाद झारखण्ड मंत्रालय स्थित नया सभागार में खामोशी छा गई। कोई अधिकारी सामने नहीं आ रहा था, मुख्यमंत्री भी खामोश रहकर उनके आने की बाट जोह रहे थे। एक बार पुनः मुख्यमंत्री ने अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पुनः प्रोत्साहित किया तो एक एक कर दर्जनों अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

छलक आये आंसू, मुख्य सचिव बंधाया ढांढस

बैठक के दौरान उस समय सभागार में अजीब सी खामोशी छा गयी जब साहेबगंज सदर अंचल अधिकारी श्री विजय कुमार मुख्य मंच पर अपनी बात कहते हुए रो पडे। मुख्य सचिव ने उठकर उन्हें ढांढस बंधाया और पानी का ग्लास दिया। अंचल अधिकारी ने कहा कि नौकरी के दौरान ही उनके पिता स्व. शिव प्रसाद साहू की तबियत खराब ही गई। लेकिन नौकरी में रहने के कारण वे चाह कर भी अपने पिता की सेवा नहीं कर सके। अंततः उनके पिता का देहांत हो गया। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें अंदर तक कचोट गया। अपनी इस पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से अंचल अधिकारी ने वृद्ध की सेवा करने का मन बनाया। 2017 से 2019 के बीच श्री विजय कुमार ने वैसे 4 बुजुर्गों की सेवा का जिम्मा स्वयं उठा रखा है, जिनका इस दुनिया में देख रेख करने वाला कोई नहीं है। अंचल अधिकारी के कार्य को जान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी के आंसू हैं, शांति के आंसू हैं, क्योंकि अच्छा कर्म किसी की भी शांति प्रदान करती है।

कई सुझावों को धरातल पर उतारने का निदेश, बनेगी सड़क और पुल

चंदवा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि अमझारिया नदी और पुल और इस नदी को जोड़ने वाली सड़क नहीं है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है । इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप मामले से संबंधित आवेदन दें जल्द ही सड़क और पुल का निर्माण होगा।

अंचल को भी दें स्वीकृत करने का अधिकार

एक अंचल अधिकारी ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन हेतु कई ग्रामीण आते हैं। लेकिन उन्हें स्वीकृत करने का अधिकार SDO को है। अगर अंचल स्तर पर स्वीकृति का अधिकार दे तो कार्य में तेजी आएगी। इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इनके पेंशन हेतु स्वीकृत करने का अधिकार अंचल अधिकारी को भी देने सम्बन्धी आदेश देने को कहा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में एक साथ 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है

Next Post

एनबीएफसी-एमएफआई के लिए आधार दर 9.18 फीसदी निर्धारित

Next Post
एनबीएफसी-एमएफआई के लिए आधार दर 9.18 फीसदी निर्धारित

एनबीएफसी-एमएफआई के लिए आधार दर 9.18 फीसदी निर्धारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d