BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी जी को चुनौती देना ‘दीदी’ के बस की बात नहीं: गिरिराज सिंह

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
आपकी ईमानदारी से कोई लेना-देना नहीं : गिरिराज सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “बनारस में मोदी जी को चुनौती देना ममता दीदी और उनके कुनबे के बस की बात नहीं है. समगोत्री होने के नाते, एक बार मेरे खिलाफ कोशिश कीजिए. दीदी, अगर आपमें हिम्मत है, तो घोषित करें कि आप नंदीग्राम में चुनाव हारने के बाद राजनीति से संन्यास ले लेंगी.”

बेगुसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के ट्वीट के जवाब में ये बात कही है. महुआ ने गुरुवार को अपने एक ट्वीट में कहा था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ने को लेकर टिप्पणी की है. जी हां प्राइम मिनिस्टर, वो दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ेंगी. वो जगह और कोई नहीं वाराणसी होगी. आप वहां मुकाबले की तैयारी करिए.”

इस से पहले एक चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने अपने गोत्र का जिक्र करते हुए बताया था कि उनका गोत्र शांडिल्य है. नंदीग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, “मैं मंदिर गई थी पुरोहित ने पूछा कि मेरा गोत्र क्या है? मुझे याद आया कि त्रिपुरेश्वरी मंदिर में अपना गोत्र मां माटी मानुष बताया था लेकिन आज जब मुझसे पूछा गया तो मैंने कहा कि पर्सनल गोत्र शांडिल्य है लेकिन मैं समझती हूं कि मेरा गोत्र मां-माटी-मानुष है.”

इस पर गिरिराज सिंह ने कहा था “रोहिंग्या को वोट के लिए बसाने वाले, दुर्गा/काली पूजा रोकने वाले, हिंदुओ को अपमानित करने वाले, अब हार के खौफ से गोत्र पर उतर गए. “शांडिल्य गोत्र” सनातन और राष्ट्र के लिए समर्पित है, वोट के लिए नहीं.” एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने कहा, “ममता दीदी, अब तो पता करना होगा कि रोहिंग्या और घुसपैठियों का भी गोत्र शांडिल्य है क्या?”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी पुलिसकर्मियों को दिए वैक्सीन लेने के निर्देश

Next Post

नीतीश पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- कितने भोले और अनजान हैं बिहार के मुख्यमंत्री

Next Post
तेजस्वी यादव ने कहा, बीमारी लेकर आए हवाई जहाज वाले और भुगते पैदल चलने वाले

नीतीश पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- कितने भोले और अनजान हैं बिहार के मुख्यमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d