संवाददाता,
रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव तकनीकी फॉल्ट के कारण स्थगित करना पड़ा. दोपहर लगभग 2:30 बजे वोटिंग मशीन में तकनीकी फॉल्ट आयी. फिर दोबारा अपराह्न 3 बजे फॉल्ट चंद मिनटों के लिए ठीक हुआ। लेकिन फिर फॉल्ट होने के बाद चुनाव स्थगित करना पड़ा. अब 15 सितंबर को दाोबारा वोट डाले जाएंगे। यह जानकारी चुनाव समिति के अध्यक्ष विष्णु बुधिया ने दी। उन्होंने बताया कि नये सिरे से 15 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। सोमवार को दोनों टीमों के कैंडिडेट के साथ शाम चार बजे से विशेष बैठक होगी।
दोनो पक्षों ने राेष भी जताया
बाद चुनाव समिति के चेयरमैन विष्णु बुधिया ने लोगो से माफी मांगते हुए चुनाव स्थगित करने की आधिकारिक घोषणा की। इसके बाद दोनों टीमों ने हल्का रोष व्यक्त किया. अपराह्न तीन बजे तक लगभग 1400 मत पड़े. जबकि चैंबर में कुल 3492 मतदाताओ की सूची में नाम दर्ज है. वहीं संथाल परगना, कोल्हान, कोयलांचल, ऊत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर और पलामू डिविजन के छह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पदों का चुनाव संपन्न रहा. . वहीं चैंबर चुनाव रद्द होने के खबर से व्यवसाय वर्ग में काफी नाराजगी है. जबकि छह क्षेत्रीय पदों के नतीजें सोमवार को चैम्बर भवन घोषित करने की संभावना है. वहीं कई व्यवसायियों ने बताया कि अगर दोबारा चुनाव होगा तो कई लोगों अपने मत का प्रयोग करने न आ सकें. वहीं को -चेयरमैन पवन शर्मा ने भी चुनाव पूरी तरह सफल नहीं होने पर खेद व्यक्त किया है.

