BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in समाचार
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: चेम्बर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल चेम्बर अध्यक्ष हिमांशु केशरी की अगुवाई में गुमला उपायुक्त कार्यालय जाकर उपायुक्त गुमला से मुलाकात कर सर्वप्रथम गुमला में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने हेतु उन्हें बधाई देते हुए शहरी क्षेत्र तथा व्यापारिक क्षेत्र की कई समस्याओं को भी उनके समक्ष रखते हुए उन समस्याओं के समाधान की भी बातें रखीं.

समस्याओं में चेम्बर अध्यक्ष हिमांशु केशरी ने मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र के लोहरदगा रोड की काफी दयनीय स्थिति जो कि चन्डाली से लेकर महावीर चौक तक सड़क के बीच मे बड़े बड़े गड्ढे व दोनों किनारे में बड़े बड़े बोल्डर होने से दुर्घटना होने की आशंका को देखते हुए यथाशीघ्र सभी सड़कों को दुरुस्त करवाने की मांग रखी.

जिसपर उपायुक्त ने कहा कि सड़क का काम हो रहा है मैं विभाग के इंजीनियर से बात कर जल्द काम करने हेतु कहता हूं.

वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने शहरी क्षेत्र में हो रही अनियमित पेयजल आपूर्ति व गन्दे नाली के काले पानी की सप्लाई की जानकारी भी देते हुए दुरुस्त करवाने की मांग रखी जिसपर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फोन पर नगर परिषद के पदाधिकारी को पाइप लाइन ठीक करवाने को कहा साथ ही दूषित पानी की सप्लाई न हो इस पर भी ध्यान देते हुए ठीक करवाने को कहा.

चेम्बर अध्यक्ष ने पेयजल आपूर्ति हेतु खटवा नदी को चालू करवाने साथ ही मांझाटोली शंख नदी से गुमला में पानी लाने की भी मांग रखी जिसपर उन्होंने (उपायुक्त) डीपीआरओ बनाकर सरकार को भेजने की बात कही.

वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने सड़क किनारे बिछाए जा रहे मार्बल के बारे में भी जानकारी देते हुए उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाया. जिसपर उपायुक्त ने सभी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन देते हुए शहर को साफ व सुंदर बनाने की भी अपील चेम्बर से की.

प्रतिनिमण्डल में चेम्बर अध्यक्ष हिमांशु केशरी, सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनीलाल साहू, उपाध्यक्ष अनिल स्वेता गुप्ता, पीआरओ नीरज गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष सरजु साहू, कार्य० सदस्य सह पूर्व सचिव अभिजीत जायसवाल, राजेश लोहानी, कार्य० सदस्य दुर्जय पासवान, शंकर लाल जजोदिया, अजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विस चुनाव की समीक्षा को लेकर झाविमो पदाधिकारियों की बैठक 5 को

Next Post

मजदूर संघ का स्थापना दिवस 12 को मनाने का निर्णय

Next Post
मजदूर संघ का स्थापना दिवस 12 को मनाने का निर्णय

मजदूर संघ का स्थापना दिवस 12 को मनाने का निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d