रांची:17 से 25 मार्च तक हरियाणा में आयोजित 11वी हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2021 में झारखंड पुरुष टीम ने फाइनल मैच में मेजबान हरियाणा को पराजित कर झारखंड के इतिहास में पहली बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. स्वर्ण पदक विजेता टीम कल झारखंड वापस आएगी . झारखंड वापसी पर सभी खिलाड़ियों का सिमडेगा की धरती में जिला प्रशासन सिमडेगा एवं हॉकी झारखंड के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा. विजेता झारखंड टीम कल ट्रेन के माध्यम से सुबह 7ः00 बजे राउरकेला पहुंचेगी ,तत्पश्चात जिला प्रशासन के द्वारा सभी खिलाड़ियों को निजी बस से सिमडेगा तक लाया जाएगा. सिमडेगा में आगमन होते ही एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों एवं सपोर्टिंग स्टाफ का स्वागत किया जाएगा. जिला के खेल प्रेमियों से अपील है कल चैम्पियन बेटों के स्वागत समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाये. स्वागत समारोह में उपस्थित होने वाले सभी सदस्यों से निवेदन गया है कि मास्क लगाना एवम् शोशल डिस्टेंस का अनुपालन करना अति आवश्यक है.

