BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इन राज्यों में बारिश की संभावना, बर्फबारी और शीतलहर से बढ़ेगी ठंड

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
इन राज्यों में बारिश की संभावना, बर्फबारी और शीतलहर से बढ़ेगी ठंड
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड जारी है. मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर से बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी. वहीं उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है. आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी, जिससे सर्दी का कहर बढ़ जाएगा. उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है.

उत्तर प्रदेश में ठंड में फिर से इजाफा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि एक-दो दिन बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आएगी.बिहार में जारी रहेगा सर्दी का सितम

बिहार की राजधानी पटना समेत ज्यादातर हिस्सों में कोहरे व धुंध के साथ आज सुबह हुई. हालांकि, इसके बाद में मौसम के साफ रहने की संभावना है. पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण अभी एक-दो दिन तक सर्दी का सितम जारी रहेगा.झारखंड में ठिठुरन बढ़ेगी

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर ठंड बढ़ेगी. अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है. 23 जनवरी तक ठंड का असर देखा जाएगा, उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिसके कारण 24 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी. झारखंड के दक्षिणी जिलों में सुबह धुंध भी देखने को मिल सकती है.

दिल्ली वालों को ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कोहरे के कारण राजधानी में यातायात भी प्रभावित हुआ. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से न्यूनतम तापमान फिर चार डिग्री तक गिर सकता है. पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है. बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली सर्द, शुष्क हवाओं से सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेता घड़ियाली आंसू न बहाये,सारी समस्याओं की जननी रघुवर सरकार-कांग्रेस

Next Post

तमिलनाडु चुनावः राहुल गांधी ने किया प्रचार का आगाज

Next Post
तमिलनाडु चुनावः राहुल गांधी ने किया प्रचार का आगाज

तमिलनाडु चुनावः राहुल गांधी ने किया प्रचार का आगाज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d