रांची: सरला बिरला विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो. डॉ गोपाल पाठक आज राज्यपाल सह सरला बिरला विश्वविद्यालय के विजिटर द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. राज्यपाल ने नवनियुक्त कुलपति प्रो डॉ गोपाल पाठक को शुभकामनाएं दी. इसी क्रम में उन्होंने सरला बिरला विश्वविद्यालय के द्वारा उत्तम व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की सलाह दी, जिससे विश्वविद्यालय के स्थापना के उद्देश्यों को पूर्ण किया जा सके.
कुलपति प्रो डॉ पाठक ने कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय राज्य के बेहतर शिक्षा का केंद्र बने, यह हमारी प्राथमिकता है. साथ ही बिरला परिवार की गुणवत्तायुक्त तथा उत्तम व्यक्तित्व निर्माण के सपनों को साकार करना है.
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने नियम परिनियम के आधार पर नए-नए समसामयिक पाठ्यक्रम एवं शोध कार्यों को बढ़ावा देगा, जिससे हम भविष्य में प्रगतिशील विश्वविद्यालय के रूप में अपनी पहचान सुनिश्चित कर सकें.

