रांची: गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलि गांव में सात निर्दोष ग्रामीणों की नृशंस हत्या पर दु:ख व्यक्त किया है.
उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड की निंदा की है और कहा है कि वह मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना प्रकट करते हैं. राज्य सरकार को घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा देने का काम करना चाहिए. साथ ही इस प्रकार की घटना की पूरनावृत्ति नहीं हो, इस पर भी गंभीर बना रहना रहना चाहिए.

