BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चंद्रयान-2: धरती की कक्षा से निकल, बढ़ चला चांद की ओर

by bnnbharat.com
August 14, 2019
in समाचार
चंद्रयान-2: धरती की कक्षा से निकल, बढ़ चला चांद की ओर
Share on FacebookShare on Twitter

‘चंद्रयान-2’ बुधवार को धरती की कक्षा छोड़ चांद पर पहुंचने के लिए ‘चंद्रपथ’ पर अपनी यात्रा शुरू कर चुका है ।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक इसे चंद्रपथ पर डालने के लिए कल सुबह एक महत्वपूर्ण अभियान प्रक्रिया को अंजाम देंगे। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के तीन बजे से सुबह चार बजे के बीच अभियान प्रक्रिया ‘ट्रांस लूनर इंसर्शन’ को अंजाम दिया जाएगा। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 के 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने और सात सितंबर को इसके चंद्र सतह पर उतरने की उम्मीद है।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष के. सिवन ने सोमवार को कहा, “14 अगस्त को तड़के लगभग साढ़े तीन बजे हम ‘ट्रांस लूनर इंजेक्शन’ नामक अभियान प्रक्रिया को अंजाम देने जा रहे हैं। इस अभियान चरण के बाद ‘चंद्रयान-2’ धरती की कक्षा को छोड़ देगा और चांद की तरफ बढ़ जाएगा। 20 अगस्त को हम चंद्र क्षेत्र में पहुंचेंगे”। ‘चंद्रयान-2’ बीस अगस्त को चांद के इर्द-गिर्द होगा, उन्होंने कहा, “तत्पश्चात, हमने चांद के आस-पास सिलसिलेवार अभियान प्रक्रियाओं को अंजाम देने की योजना बनाई है और अंतत:, सात सितंबर को हम चांद पर इसके दक्षिणी ध्रुव के नजदीक उतरेंगे.।

इसरो अब तक ‘चंद्रयान-2’ को पृथ्वी की कक्षा में ऊपर उठाने के पांच प्रक्रिया चरणों को अंजाम दे चुका है। पांचवें प्रक्रिया चरण को छह अगस्त को अंजाम दिया गया था। इसके बाद इसरो ने कहा था कि अंतरिक्ष यान के सभी मानक सामान्य हैं। ‘कक्षीय उत्थापन’ की प्रक्रिया को यान में उपलब्ध प्रणोदन प्रणाली के जरिए अंजाम दिया जाता है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बालाकोट एयरस्ट्राइक के शूरवीर विंग कमांडर अभिनंदन बर्धमान को वीर चक्र

Next Post

11 सितंबर से 15 दिसंबर तक देश भर में चलेगा भाजपा का संगठनात्मक चुनाव का अभियान

Next Post
11 सितंबर से 15 दिसंबर तक देश भर में चलेगा भाजपा का संगठनात्मक चुनाव का अभियान

11 सितंबर से 15 दिसंबर तक देश भर में चलेगा भाजपा का संगठनात्मक चुनाव का अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d