BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में सफलता पूर्वक पूरा किया एक वर्ष, अभी भी सात वर्षों के लिए पर्याप्त ईंधन: ISRO

by bnnbharat.com
August 21, 2020
in Uncategorized
चांद पर आज आधी रात में कदम रखेगा भारत, रात 1:30 से 2:30 के बीच होगी लैंडिंग
Share on FacebookShare on Twitter

  खास बातें:-

  • चंद्रयान-2 के सभी उपकरण अच्छी तरह काम कर रहे

  • ISRO ने दी जानकारी चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-2 को एक साल पूरे

  • चंद्रयान-2 में अगले 7 साल के लिए पर्याप्त ईंधन मौजूद

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने बताया है कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 ने गुरुवार को चंद्रमा की कक्षा में चारों ओर परिक्रमा करते हुए एक वर्ष पूरा कर लिया है. इसके सभी उपकरण वर्तमान में अच्छी तरह काम कर रहे हैं. साथ ही कहा कि 7 और वर्षों के संचालन के लिए चंद्रयान-2 में पर्याप्त ईंधन मौजूद है. चंद्रयान-2 को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था और ठीक एक साल पहले 20 अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा, ‘हालांकि, उतरने का प्रयास (रोवर ले जाने वाले लैंडर का) सफल नहीं हुआ था. 8 वैज्ञानिक उपकरण लेकर गए अंतरिक्षयान ने सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. अंतरिक्षयान ने चंद्रमा की कक्षा में करीब 4,400 परिक्रमा पूरी की हैं और इसके सभी उपकरण अच्छी तरह काम कर रहे हैं.’

इसरो ने कहा कि अंतरिक्षयान बिल्कुल ठीक है और इसकी उप-प्रणालियों का प्रदर्शन सामान्य है. ऑर्बिटर में उच्च तकनीक वाले कैमरे लगे हैं जिससे वह चांद के बाहरी वातावरण और उसकी सतह के बारे में जानकारी जुटा सके. भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन के लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर उतरने के आखिरी पलों में लैंडर का ग्राउंड स्टेशन से संपर्क टूट गया था. बाद में पता चला था कि विक्रम ने पिछले साल सितंबर में चांद पर हार्ड लैंडिंग की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ आज करेगी कांग्रेस प्रदर्शन

Next Post

चिराग पासवान ने JEE और NEET की परीक्षा स्थगित करने की लगाई गुहार

Next Post
चिराग पासवान भी चुनाव प्रचार में उतरे, गठबंधन टूटने के लिए भाजपा को बताया जिम्मेवार

चिराग पासवान ने JEE और NEET की परीक्षा स्थगित करने की लगाई गुहार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d