रांची:- रांची से खुलने वाली आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. रेलवे ने इस संबंध में सूची जारी कर दी है. यह बदलाव 30 दिसंबर के लिए है. रांची रेल मंडल के डीआरएम नीरज कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए टाइमिंग में आंशिक बदलाव किया गया है. बुधवार से सभी ट्रेनें नई समय सारिणी के मुताबिक ही चलेंगी. इनमें बिहार, बंगाल और यशवंतपुर की ओर जाने वाली सभी ट्रेन शामिल हैं.
रांची पटना स्पेशल ट्रेन हर दिन रांची स्टेशन से खुलेगी. ट्रेन दोपहर 2.25 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी और बोकारो, गया होते हुए रात 10.19 बजे पटना पहुंचेगी. इसी तरह रांची से पटना आने वाली यही ट्रेन सुबह 6 बजे पटना से खुलेगी और दोपहर 1.55 बजे रांची पहुंचेगी. हटिया पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन रोजाना हटिया स्टेशन से सुबह 5.55 बजे खुलेगी. मुरी, बोकारो गया होते हुए ये रात 11.55 बजे पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पहुंचेगी. पूर्णिया कोर्ट से ये ट्रेन रात 2.05 बजे खुलेगी और रात 9 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी. हटिया इस्लामपुर ट्रेन हर रोज हटिया स्टेशन से शाम 7.25 बजे खुलेगी और सुबह 9रू15 बजे इस्लामपुर स्टेशन पहुंचेगी. यही ट्रेन शाम 6.45 बजे इस्लामपुर स्टेशन से चलेगी और सुबह 8 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी.
