BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

बदला मौसम की मिजाजः राजधानी सहित कई जिलों में अगले 3 घंटों में हो सकती तेज बारिश, वज्रपात की भी आशंका

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
बदला मौसम की मिजाजः राजधानी सहित कई जिलों में अगले 3 घंटों में हो सकती तेज बारिश, वज्रपात की भी आशंका
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज सुबह से ही तेज बारिश के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बारिश के कारण मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले 3 घंटों के दौरान भारी बारिश और वज्रपात के पूर्वानुमान जारी किए हैं. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 3 घंटों में प्रदेश के दर्जनभर जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है. विभाग ने इसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, बोकारो और गिरिडीह जिले में अगले 3 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है. साथ ही कई स्थानों पर वज्रपात यानी बिजली गिरने की भी आशंका है. विभाग ने इसके लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है और लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लोगों के लिए जारी चेतावनी में कहा है कि मौसम साफ होने तक लोग अपने घरों में रहें.

विभाग ने अपनी सलाह में कहा है कि मौसम के हालात को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें, पेड़ के नीचे न रहें और बिजली के खंभों से भी दूर रहें. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अधिकारी के हवाले से जारी चेतावनी में किसानों को भी खेतों में न जाने की सलाह दी गई है. कहा गया है कि मौसम साफ होने तक किसान खेतों में न जाएं, मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोलकर्मियों को मिलेगा 28.3 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, करीब 40 हजार कर्मियों को होगा फायदा

Next Post

पहाड़िया जनजाति के बुजुर्ग को नौकरी के नाम पर ठगा, पैसा नहीं रहने के कारण रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर दिल्ली से पहुंचा धनबाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d