BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योजना का लाभ लेकर बदलें गांव की तस्वीर: उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 5, 2020
in समाचार
योजना का लाभ लेकर बदलें गांव की तस्वीर: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार: मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी शनिवार को लातेहार पहुंचे, जहां परिसदन भवन में डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.

मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने डीआरडीए  निदेशक पंकज कुमार सिंह से जिले में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी ली एवं कहा कि जिले के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध  कराना सुनिश्चित करें.

उन्होंने मनरेगा योजना के तहत आम बगवानी समेत अन्य योजनाओं का लाभ देकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिले, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

फल महोत्सव में लिया भाग

मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी लातेहार ने पहुंचने के बाद उपायुक्त लातेहार जिशान कमर के साथ जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत जान्हों गांव के बैरटोला में आयोजित फल महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की एवं आम बाग के वृक्ष में  लगे फल को खाया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीणों को स्वावलंबन बनाने को लेकर कई योजनाएं संचालित की जा रही है. आप सभी  सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठायें एवं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाऐ.

मनरेगा आयुक्त त्रिपाठी  ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि आप स्वयं जागरूक हो ही अपने गांव के लोगों को भी जागरूक करें एवं संगठित होकर अपने गांव के विकास में योगदान दें.

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार के लिए भटकने की जरूरत नहीं है. मनरेगा के तहत गांव में ही योजना संचालित कर आप सभी को काम दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार,  मनरेगा के तहत मिलेगा. उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर प्रत्येक गांव में छह योजना संचालित की जा रही है.

उन्होंने कहा कि जिन श्रमिकों को काम नहीं मिल पा रहा है, वे रोजगार सेवक, वॉर्ड सदस्य, मुखिया को बताए 24 घंटे के अंदर मनरेगा के तहत काम दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा.

उपायुक्त कमर ने सभी श्रमिकों को मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं  का लाभ लेकर खुद आत्मनिर्भर बनने एवं गांव की तस्वीर बदलने की बात कही.

मौके पर डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी उपेन्द्र राम, सीओ नंद कुमार राम समेत ग्रामीण मौजूद थे.

मनरेगा के तहत 2016-17 में की गयी थी आम बागवानी

जिले के मनिका प्रखंड के जान्हों गांव के बैरटोला में आम बगावानी का कार्य 2016-17 में आरंभ किया गया था. 7 एकड़ में कुल आठ लाभूकों के द्वारा आम बगावानी का कार्य किया गया था, जिसकी लागत 9 लाख 49 हजार थी.

इस दौरान कुल 917 आम के पौधे लगाए गए थे. जिसका प्रथम फल तोड़ा गया एवं फल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं उपायुक्त जिशान कमर ने शिरकत की.

पलमा रोजा प्लांट का किया निरीक्षण

मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं उपायुक्त जिशान कमर ने जोन्हो के बैरटोला में लगे पलमा रोजा प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी द्वारा प्लांट को और विकसित करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

ग्रामीणों की सुनी समस्या

मनिका के जान्हों गांव में  आयोजित फल महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं उपायुक्त जिशान कमर ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्या को सुना एवं संबंधित पदाधिकारियों को ग्रामीणों के समस्या समाधान को लेकर अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया. इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा राशन,पुल निर्माण,सड़क समेत अन्य कई समस्याएं बतायी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फेसबुक पासवर्ड डिटेल चुराने वाले 25 ऐप्स को गूगल ने किया बैन

Next Post

गाड़ियों को रवाना करने के कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Next Post
गाड़ियों को रवाना करने के कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गाड़ियों को रवाना करने के कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d