BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम का बदला मिजाज, अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
बिहार में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी, इन जिलों के लिए है चेतावनी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है, पिछले कई दिनों से मॉनसून कमजोर रहने के बाद रविवार सुबह को राजधानी रांची और आसपास के इलाके में सुबह में हल्की बारिश हुई, वहीं आसमान में बादल छाये हुए है और अगले तीन दिनों तक रांची समेत अन्य जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक रांची समेत अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है.

मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बताया गया है कि वर्तमान में मानसून का एक टर्फ लाइन मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड के ऊपर फैला हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके अगले कुछ घंटे में पूर्ण रूप से विकसित होने की संभावना है. इसके साथ ही एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बिहार, झारखंड और ओडिशा के ऊपर बना हुआ है. इसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है.

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के कुदंग में 13.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों के लिए जारी यलो अलर्ट के अनुसार उत्तर पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की गयी है.

इधर, 1 जून से लेकर 20 सितंबर तक मॉनसून के दौरान सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है. राज्य में इस अवधि में औसत रूप से 986 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस वर्ष अब तक 835.4 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है, जो सामान्य से 15 प्रतिशत कम है. राज्य के 24 में से 10 जिले ऐसे है, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है, वहीं चार जिलों में सामान्य से अधिक बारिश और शेष 10 जिलों में सामान्य बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराध का नायाब तरीका: चिमटे से ATM हैक कर पैसा उड़ाने वाले 2 गिरफ्तार, धनबाद से भी जुड़ा है तार

Next Post

नगर निगम का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार, 15 नवंबर को होगा उदघाटन

Next Post
नगर निगम का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार, 15 नवंबर को होगा उदघाटन

नगर निगम का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार, 15 नवंबर को होगा उदघाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d