BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ कई हिस्सों में हुई बारिश

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in समाचार
मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ कई हिस्सों में हुई बारिश

मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ कई हिस्सों में हुई बारिश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: एक बार फिर आज झारखंड के कई इलाकों में मौसम का मिजाज सुबह से ही बदल गया. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं. इतना ही नहीं रांची में रह-रहकर बादलों की तेज गर्जन के साथ बारिश भी हुई है.

बारिश की वजह से तापमान में भी अचानक गिरावट आ गई. इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है. शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ गया.

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई. पलामू, कोडरमा में बारिश से शहर अस्त-व्यस्त हो गया. कोडरमा में ब्लॉक मैदान में बारिश के बाद फिसलन की स्थिति ऐसी हो गई है कि पांव रखना मुश्किल हो रहा है.

वहीं सरकारी बस डिपो के पीछे भी बाजार में ही पूरी तरह से पानी व कीचड़ का जमा हो गया है. इससे आने-जाने वालों के साथ-साथ सब्जी बेचने वालों की भी मुश्किलें बढ़ गई है.

पलामू में भी मंगलवार को रिमझिम बारिश व मंद-मंद ठंडी हवा बहने से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया. इधर किसानों का कहना है कि तेज बारिश से खलिहान में रखे फसलों को नुकसान होगा.

ग्रामीण इलाकों में भी खराब सड़कों पर पानी भर जाने से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग की मानें तो 9 मई तक मौसम खराब रहेगा. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण मौसम में बदलाव आया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर की चाची की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

लॉकडाउन का असर: होटल व्यवसाय को हुआ 250 करोड़ का नुकसान

Next Post
लॉकडाउन का असर: होटल व्यवसाय को हुआ 250 करोड़ का नुकसान

लॉकडाउन का असर: होटल व्यवसाय को हुआ 250 करोड़ का नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d