रांची: रेलवे ने ट्रेनों की गति बढ़ाने तथा परिचालन की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के समय सारिणी एवं ठहराव में परिवर्तन किया गया है. जिन ट्रेनों के समय सारिणी में बदलाव किया गया है, उनमें यशवंतपुर-हटिया साप्ताहिक फेस्टिवल, हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, हटिया-पूर्णिया, हटिया इस्लामपुर, रांची नई दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट और हावड़ा-रांची अप-डाउन ट्रेनें शामिल है.

