पुलिस मुख्यालय,
Ranchi: झारखंड राज्य पुलिस मुख्यालय ने ASI और SI के तबादले के लिए नई नीति बनाई है. इस नीति के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों को चार श्रेणी में विभाजित किया गया है.
श्रेणी A में उन जिलों को रखा गया है जो खास कर शहरी जिले हैं जैसे रांची, धनबाद, हज़ारीबाग़, सरायकेला – खरसामा.
श्रेणी B में संताल परगना के जिलों को रखा गया है
श्रेणी C में नक्सल प्रभावित जिलों को रखा गया है
श्रेणी D में CID, स्पेशल ब्रांच, रेल जैसे इकाइयों को रखा गया है
किन्हें कहां तैनात किया जाएगा
लंबे समय से श्रेणी कि या श्रेणी D में पदस्थापित ऑफिसरों को श्रेणी A या श्रेणी B में तैनात किया जाएगा. वहीं इसके उलट लंबे समय से श्रेणी A या श्रेणी B में तैनात ऑफिसरों को श्रेणी C या श्रेणी D में तैनात किया जाएगा.
तबादला की क्या होगी शर्तें
बता दें कि 8 साल से एक ही A,B श्रेणी वाले जिले या इकाई में तैनात ऑफिसरों को दूसरे श्रेणी C,D में तैनात किया जाएगा वहीं C,D श्रेणी वाले ऑफिसरों को A, B श्रेणी वाले जिलों या इकाई में तैयाती कई जाएगी.
पुलिस मुख्यालय में हो चुकी है तैयारी
झारखंड पुलिस मुख्यालय बड़े पैमाने पर ASI और SI के अलावा प्रौन्नति पाकर SI बनने वाले ऑफिसरों की तबादले की तैयारी कर चुका है. बहुत जल्द पुलिस मुख्यालय में बोर्ड की बैठक के बाद तबादलों पर मुहर लगा दी जाएगी.

