BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में नदियां की धारा में कलकल की गूंज

प्रदूषण कम होने से पक्षियों का कलरव, तितलियां खुले आसमान के नीचे मंडरा रही

by bnnbharat.com
April 25, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में नदियां की धारा में कलकल की गूंज

लॉकडाउन में नदियां की धारा में कलकल की गूंज

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: देशव्यापी लॉकडाउन के कारण पिछले एक महीने में झारखंड की सभी प्रमुख नदियों स्वर्णरेखा, खरकई, दामोदर बराकर और अन्य छोटी-बड़ी नदियां की धारा में कलकल की गूंज साफ सुनी जा सकती है. प्रदूषण कम होने से पक्षियों का कलरव भी सभी को मंत्रमुग्ध कर रहा है, खुले आसमान के नीचे तितलियां मंडरा रही है. प्रदूषण कम होने के कारण मौसम भी दशकों पुराने अंदाज में लौट आया है. 1960-70 के दशक में जिस तरह से गर्मी के मौसम में तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण दोपहर बाद बारिश हो जाती थी, उसी तरह का नजारा इस वर्ष भी देखने को मिल रहा है.

राजधानी रांची में लॉकडाउन के दौरान 25 लाख से अधिक वाहन सड़कों से बाहर हो गये है. सिर्फ आवश्यक सेवा में लगे वाहन ही सड़क पर नजर आ रहे है. लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को भले ही कितना भी नुकसान पहुंचा हो, लेकिन वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण में कमी आने से पर्यावरण बेहतर हुआ है. जानकारी के अनुसार सेहत की दृष्टि से बेहद खराब हवा में रेस्पीरेबल सस्पेंडेड पार्टिकुलेटर मैटर (पीएम-10) की मात्रा में भारी गिरावट आयी है. राजधानी रांची में पीएम-10 का सामान्य स्तर 90-110 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहता है, जो मौजूदा समय में 65-70 है। वहीं पीएम-2.5 भी गिरकर 46 पहुंच गया है. आरएसपीएम-10 का मानक स्तर 100 तथा पीएम 2.5 का मानक स्तर 60 है.

शहर के सबसे बड़े व्यावससायिक इलाके अपर बाजार में इन दिनों आम लोगों की भीड़ की जगह कबूतरों की अठखेलियां देखी जा सकती हैं. ध्वनि और वायु प्रदूषण कम होने के कारण कई इलाकों में तितलियां भी नजर आ रही है. हालांकि इस दौरान सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की मुश्किलें बढ़ गयी है, उन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन-पानी नहीं मिल पा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायक जेपी पटेल की माता का निधन, शोक की लहर

Next Post

सड़क पर उतरा सांसद का सैनिटाइजर दल, इलाके में शुरू हुई हाइपोक्लोरीन का छिड़काव

Next Post
सड़क पर उतरा सांसद का सैनिटाइजर दल, इलाके में शुरू हुई हाइपोक्लोरीन का छिड़काव

सड़क पर उतरा सांसद का सैनिटाइजर दल, इलाके में शुरू हुई हाइपोक्लोरीन का छिड़काव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d