BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिर्फ 8505 रुपए में करें चार ज्योतिर्लिंग यात्रा

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
सिर्फ 8505 रुपए में करें चार ज्योतिर्लिंग यात्रा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम हमेशा शानदार ऑफर पेश करता है. अब IRCTC ने अगले माह चार ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए विशेष यात्रा पैकेज का ऐलान किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक IRCTC चार ज्योतिर्लिंग यात्रा के साथ गुजरात में साबरमती की भी यात्रा कराएगा. इस यात्रा पैकेज में स्लीपर क्लास बोगियों वाली भारत दर्शन ट्रेन से यात्रियों को सैर कराई जाएगी. इस पैकेज की बुकिंग IRCTC ने मंगलवार को शुरू कर दी है.

दरअसल कोरोना महामारी के कारण देश में पर्यटन संबंधी गतिविधियां पूरी तरह से ठप्प हो गई थी, ऐसे में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी ने फिर से भारत दर्शन ट्रेनों की शुरुआत की है. अनलॉक के बाद अभी तक IRCTC कई ऐसे लुभावने पैकेज लांच कर चुकी है.

ये है इस पैकेज की पूरी जानकारी

– आइआरसीटीसी की भारत दर्शन ट्रेन 12 फरवरी को रवाना होकर 20 फरवरी को वापस लौटेगी.

– 8 दिन की यात्रा का कुल पैकेज प्रति यात्री 8505 रुपए देना होगा.

– यात्रियों को तीनों समय के शाकाहारी भोजन, ट्रेन की यात्रा, स्थानीय भ्रमण और लॉज में ठहरने की व्यवस्था IRCTC की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा.

– पैकेज में पर्यटकों को IRCTC ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा.

– साथ ही द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और केवडिय़ा में स्टैचु ऑफ यूनिटी की सैर भी कराई जाएगी.

– सुविधा के लिए भारत दर्शन ट्रेन लखनऊ के साथ गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, कानपुर और झांसी से भी उपलब्ध होगी.

ऐसे करें यात्रा पैकेज की बुकिंग

यदि आप भी चार ज्योतिर्लिंग स्थलों के साथ गुजरात के दर्शनीय स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो आइआरसीटीसी की भारत दर्शन ट्रेन से सफर के लिए विभाग की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा IRCTC की लखनऊ के हेल्पलाइन नंबर 8287930908, 8287930909,8287930910, कानपुर के नंबर 8287930930, प्रयागराज के नंबर 8287930935, गोरखपुर के नंबर 8287930937 पर कॉल कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेजस्वी पर JDU नेता का तंज, कहा- ‘बड़बोले बबुआ’ कुछ पढ़ लीजिएगा

Next Post

गृह मंत्रालय अपने पास रखकर भी अपराध नहीं रोक पा रहे मुख्‍यमंत्री: चिराग पासावान

Next Post
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, उनके प्रधान सचिव चला रहे हैं बिहार सरकार: चिराग पासवान

गृह मंत्रालय अपने पास रखकर भी अपराध नहीं रोक पा रहे मुख्‍यमंत्री: चिराग पासावान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d