चंदन कुमार,
मुजफ्फरपुर: जिला के नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज टावर के निकट एसआईटी की ही टीम ने संदेह के आधार पर ही अवश्य शर्मा नामक एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को दबोचा जिसके पास से पुलिस ने चरस बरामद की. छानबीन के क्रम में और भी उससे हासिल जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोला बांध रोड स्थित सुरेंद्र प्रसाद के मकान से अवश्य के सहयोगी चरस तस्करों को दबोचा जिसमें सात्विक घटा संजय विश्वकर्मा दोनों नेपाल वासु कुमार गौरव कुमार एवं रुपेश शर्मा कटरा मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं.
पुलिस ने इनके पास से डेढ़ केजी चरस 14 लाख 19 हजार नगद रुपया दो सोने की चेन 4 मोबाइल के साथ ही ₹160 नेपाली करेंसी बरामद की है. छानबीन में पवन ने यह बताया कि 20 मिनट पहले स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से उसके दो सहयोगी 25 किलोग्राम चरस लेकर मोतिहारी की ओर निकले हैं जिन्हें मोतिहारी पुलिस की मदद से चकिया क्षेत्र में चरस के साथ पुलिस हिरासत में ले लिए जाने की बात कही है.

