BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 जुलाई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन लोगों को होगी यात्रा की अनुमति

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
1 जुलाई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन लोगों को होगी यात्रा की अनुमति

1 जुलाई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन लोगों को होगी यात्रा की अनुमति

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड: 1 जुलाई से उत्तराखंड राज्य के लोग चारधाम यात्रा कर सकेंगे. वहीं, बाहरी राज्यों से आने वाले उत्तराखंड निवासी क्वारंटीन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही चारधाम की यात्रा कर सकेंगे. हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए इस बार यात्रा में भीड़ नहीं जुटेगी और सीमित संख्या में ही यात्री जा सकेंगे. नए नियम के मुताबिक, बद्रीनाथ में 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 400 लोग ही एक दिन में दर्शन कर सकेंगे. वहीं, कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को किसी भी धाम में जाने की अनुमति नहीं होगी.

दर्शन के समय के बारे में बताया गया है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सुबह सात से शाम के सात तक दर्शन कर पाएंगे. इसके साथ ही नए नियम के मुताबिक, दर्शन में लोगों की भीड़ न लगे, इसके लिए टोकन सिस्टम शुरू किया जाएगा. लोगों को टोकन फ्री दिए जाएंगे. इसके अलावा, चारधाम के यात्रियों को पुजारी के निकट जाना प्रतिबंधित होगा.

हालांकि देवस्थानम बोर्ड और सरकार के इस फैसले का स्थानीय मंदिर समिति के लोगों ने विरोध किया है. मंदिर समिति का कहना है कि बोर्ड के फैसले को मानने के लिए मंदिर प्रशासन बाध्य नहीं है. उनका कहना है कि चारधाम यात्रा में पूर्व की भांति ही पूजा-पाठ होगा. समिति ने यह भी कहा है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा कराने की बाध्यता नहीं है.

दूसरी ओर कुछ लोग यात्रा शुरू करने के विरोध में भी हैं. उनका कहना है कि अगर चारधाम यात्रा शुरू हुई तो कोरोना संक्रमण फैल सकता है. कोरोना वायरस से अभी बचने की जरूरत है. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि कोरोना संक्रमण कम हो तो ऐसी यात्राओं की शुरुआत की जाए. शुरुआती नियम के मुताबिक धार्मिक यात्रा में बेहद कम लोग मौजूद रहेंगे. बाद में यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पान, गुटखा के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स, CNF और निर्माताओं के खिलाफ सघन छापेमारी का आदेश

Next Post

भारत सरकार ने की ‘अनलॉक-2’ के लिए गाइडलांइस की घोषणा

Next Post
भारत सरकार ने की ‘अनलॉक-2’ के लिए गाइडलांइस की घोषणा

भारत सरकार ने की 'अनलॉक-2' के लिए गाइडलांइस की घोषणा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d