BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन के खिलाफ ‘चार्जशीट’ तैयार, ‘FIVE EYES’ ने तैयार किया 15 पन्नों का डोजियर

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in Uncategorized
चीन के खिलाफ ‘चार्जशीट’ तैयार, ‘FIVE EYES’ ने तैयार किया 15 पन्नों का डोजियर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर झूठ बोलता आया है ड्रैग. शुरुवाती दौर से ही तथ्यों की छिपता आया है. चीन दुनिया के सामने झूठ बोलता आया हैं लेकिन मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा झूठ बोलने वाले चीन के अब चुप होने का वक्त आ गया है. चीन का भेद खुल चूका है.

चीन की घिनौनी साजिश और उसकी जानलेवा लापरवाहियों का पर्दाफास हो गया है. 15 पन्नों के इस अंतरराष्ट्रीय डोजियर को अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा समेत शक्तिशाली देशों के जांच संगठन ‘FIVE EYES’ ने तैयार किया है.

चीन दुनिया के सामने दावा करता रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से उसके नागरिकों की भी मौत हुई. उसकी भी अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा लेकिन 5 Eyes संगठन की जांच रिपोर्ट चीन के इस दावे के खिलाफ कई सवाल भी खड़े करती है.

जांच के दौरान 5 Eyes की जांच टीम को ऐसे सबूत मिले कि चीन ने  कई मौकों पर कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी दुनिया से छिपाई. वो दुनिया को एडवाइजरी जारी कर कहता रहा कि लोगों की यात्राओं पर प्रतिबंध ना लगाए जबकि उसकी स्वयं की जनता अपने देश में लॉकडाउन में रहते हुए संक्रमण से बची रही.

कोरोना के दुनियां में फैलने के बाद से चीन पर कई आरोप लगते रहे लेकिन चीन ने सभी आरोपों को ख़ारिज कर दिया. लेकिन चीन के खिलाफ ये इंटरनेशनल चार्जशीट यानी डोजियर तैयार की ली गई है. अंतराष्ट्रीय स्तर की ये उच्च स्तरीय जांच करने वाले संगठन का नाम FIVE EYES है.

यह वो 5 आंखें हैं जिनसे धरती पर होने वाली कोई भी गतिविधि ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सकती. इसी संगठन ने कोरोना संक्रमण को लेकर चीन की साजिश और लापरवाहियों की लंबी फेहरिस्त बनाते हुए 15 पन्नों का डोज़ियर तैयार किया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन का कोरोना वायरस को लेकर गोपनीयता बरतना अंतरराष्ट्रीय पारदर्शिता पर हमले से कम नहीं था.

डोजियर में साफ-साफ लिखा गया है कि चीन ने पहले तो कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सही तथ्य दुनिया से छिपाए. फिर उन लोगों पर भी दबाव बनाकर उन्हें चुप करा दिया या गायब कर दिया जिन्होंने कोरोना पर कुछ भी बोलने की कोशिश की. रिपोर्ट में चीन पर ये भी खुलासा किया गया है कि उसने जानबूझकर कोरोना वायरस के जुड़ी रिसर्च और सैंपल्स को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के सामने लाने में देरी की.

FIVE EYES संगठन की रिपोर्ट पूरी दुनिया में हो रही कोरोना वायरस से मौत के लिए चीन को जिम्मेदार मानती है. मानवता के खिलाफ चीन की भयंकर लापरवाही की पोल खोलती ये रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया मीडिया में लीक हो गई है जिसके बाद से चीन के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है.

Also Read This:-ड्रैगन चीन को मिला WHO का साथ, कृत्रिम नहीं है कोरोना: WHO

क्या लिखा है जाँच रिपोर्ट में

5 Eyes संगठन की जांच रिपोर्ट में लिखा गया है कि चीन की सोशल मीडिया में कोरोना वायरस के बारे में 31 दिसंबर 2019 को लेख आने शुरू हो गये थे लेकिन उसने इस पर सेंसरशिप लगा दी और खासतौर से ऐसे तमाम आर्टिकल्स को मिटा दिया जिनमें SARS Variation, वुहान सी-फूड मार्केट और वुहान अज्ञात निमोनिया जैसे शब्दों का जिक्र था.

इसके 3 दिन बाद यानी 3 जनवरी 2020 को, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कोरोना वायरस के सभी सैंपल्स को खास जगह पर शिफ्ट करने के बाद नष्ट करने का आदेश दे दिया. कोरोना को लेकर चीन की साज़िश का सबसे बड़ा शक इस बात से सामने आता है कि इसी दिन चीन की सरकार ने इस रहस्यमयी बीमारी से संबंधित किसी भी तरह की खबर या लेख को प्रशाशित करने पर रोक लगा दी थी.

– 5 जनवरी 2020 को वुहान के नगर स्वास्थ्य आयोग ने नए मामलों की संख्या पर डेली अपडेट देना बंद कर दिया.
– ये डेली रिपोर्ट अगले 13 दिनों के लिए जारी नहीं की गई.
– 10 जनवरी को 2020 को पेकिंग यूनिवर्सिटी फर्स्ट हॉस्पिटल के एक रेजपाइरेटरी विशेषज्ञ ने जांच में कहा कि बीमारी फिलहाल “नियंत्रण में” है
– 12 जनवरी को शंघाई में एक प्रोफेसर की लैब को बंद कर दिया गया.
– इस प्रोफेसर पर आरोप लगाया गया कि वो बाहरी दुनिया के साथ वायरस से जुड़े डेटा को साझा कर रहे थे.
– 24 जनवरी को चीनी अधिकारियों ने वुहान इंस्टीट्यूट को टेक्सास विश्वविद्यालय की एक प्रयोगशाला के साथ वायरस के नमूने साझा करने से रोक दिया.

हैरानी की बात ये रही कि चीन पूरी दुनिया से 20 जनवरी तक ये बात छिपाता रहा कि कोरोना का संक्रमण मनुष्य से मनुष्यों के बीच फैल सकता है. 5 EYES की जांच में विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के खिलाफ भी सच छिपाने के पुख्ता सबूत मिले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक WHO ने इस पूरे मामले में हमेशा चीन की हां में हां मिलाई और दूसरे देश के वैज्ञानिकों पर अधूरा जवाब ही दिया.

रिपोर्ट में आगे लिखा गया है कि 14 जनवरी को मनुष्यों के बीच वायरस के संक्रमण से जुड़े संदेह पर भी WHO ने चीन की रिपोर्ट को ही तरजीह दी. डोजियर ने खुलासा किया है कि फरवरी महीने में वो चीन ही था जिसने अमेरिका, इटली, भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्व एशिया के तमाम देशों से लोगों ने यात्राओं पर प्रतिबंधों नहीं लगाने की एडवाइजरी जारी की थी जबकि इस दौरान उसने स्वयं अपने घर में लॉकडाउन की शुरूआत कर अपनी बड़ी आवाम को संक्रमण से रोक दिया था.

Also Read This:-182 देशों की स्थिति बुरी, चीन पर शुल्क लगाना निश्चित रूप से एक विकल्प है: ट्रंप

रिपोर्ट ये भी बताती है कि चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने ऑस्ट्रेलिया की सरकारी प्रयोगशालाओं में काम करते हुए जीवित चमगादड़ों और उनके वायरस पर रिचर्स की थी. इनमें एक रिसर्च ऐसे वायरस का पता लगाने को लेकर भी थी जिसकी अब तक काट तैयार नहीं हो सकी है.

 

साभार : ज़ी न्यूज़

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक जताया

Next Post

मास्क और फेस कवर बनाकर रोजगार कमाते हुए महिलाएं कर रही हैं लोगों को जागरूक

Next Post
मास्क और फेस कवर बनाकर रोजगार कमाते हुए महिलाएं कर रही हैं लोगों को जागरूक

मास्क और फेस कवर बनाकर रोजगार कमाते हुए महिलाएं कर रही हैं लोगों को जागरूक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d