रांची : झारखंड के चतरा जिले में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा से सोमवार को चार बदमाशों ने 23 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस ने यह जानकारी दी. मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार चारों बदमाश सुबह 9:40 बजे बैंक आए और बैंक कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर 23 लाख रुपये लूट लिए और रुपये लूटकर वे फरार हो गए. पुलिस ने अपराधियों की तलाशी अभियान छेड़ दिया है.
Also Read This:- हाल राज्य में पदस्थापित हवलदारों का, पद 68 हजार, कार्यरत 53 हजार, कैसे मिलेगी छुट्टी…
मौक पर पहुंची पुलिस, डकैतों को पकड़ने के लिए छापेमारी :
अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की सुबह 9:40 बजे हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 23 लाख रुपये की लूट कर ली. लुटेरों की संख्या चार थी और वे हथियारों से लैस थे. दो मोटरसाइकिल से सवार होकर आए थे. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बिहार की ओर भाग गए. अग्रणी जिला प्रबंधक मृणाल कुमार दास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया बैंक की शाखा खुलते ही अपराधी हथियार के बल पर अंदर पहुंचे और आयरनचेस्ट में रखे रुपये लेकर फरार हो गए. विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.

