BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चतरा सीमा सील, बाहरियों की एंट्री पर रोक

वाहनों की जांच के अलावा शुरू हुई लोगों की स्क्रीनिंग भी

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in समाचार
चतरा सीमा सील, बाहरियों की एंट्री पर रोक

चतरा सीमा सील, बाहरियों की एंट्री पर रोक

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नकेल कसने को लेकर चतरा जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो चुका है. जिले में वाहन चेकिंग अभियान तेज करते हुए सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. साथ ही दूसरे जिलों और राज्यों से चतरा में प्रवेश करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग भी शुरू हो चूकी है. इस बाबत उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ चतरा-हजारीबाग बॉर्डर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाबलों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया.

उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने कल अपराह्न अधिकारियों के साथ चतरा चौपारण मुख्य पथ पर स्थित सेवैया पुल पर बने चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बॉर्डर पर स्थित चेकपोस्ट में तैनात जवानों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने सीमा को सील करते हुए सभी आने जाने वाले छोटे और बड़े वाहनों की गहनता से जांच करते हुए लोगों की स्क्रीनिंग करने का भी निर्देश दिया है.

मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने कहा कि आज तक चतरा जिला कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित है. ऐसे में जिले का कोई भी व्यक्ति संक्रमण की चपेट में ना आए इसे लेकर सावधानी के साथ-साथ सख्ती भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों और राज्यों से चतरा की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों के वाहनों की न सिर्फ जांच होगी बल्कि लोगों का स्क्रीनिंग भी अब की जाएगी. साथ ही बेवजह सड़कों पर घूम कर लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए संक्रमण की संभावनाओं को जन्म देने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. मौके पर डीडीसी मुरली मनोहर प्रसाद समेत इटखोरी के बीडीओ-सीओ उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोनारचक पंचायत को किया जा रहा सैनिटाइज

Next Post

बिहार में दवा व्यवसायी के कर्मचारी से 90 हजार की लूट

Next Post
बिहार में दवा व्यवसायी के कर्मचारी से 90 हजार की लूट

बिहार में दवा व्यवसायी के कर्मचारी से 90 हजार की लूट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d