चतरा : पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, मौके पर ही युवक की हुई मौत.
घटना से कोयलॉचंल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. मृतक संतोंष महतो पिपरवार के बचरा साइडिंग में मुंसी का काम करता था.
टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष सत्यम व थाना प्रभारी पिपरवार संजय कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर कर रहे हैं मामले की जांच. घटना को लेकर कोई भी अधिकारी अभी कुछ भी नहीं बता रहे है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

