BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चतरा डीसी देर रात पहुंचे सदर हॉस्पिटल, निरीक्षण में पाई कई खामियां

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
चतरा डीसी देर रात पहुंचे सदर हॉस्पिटल, निरीक्षण में पाई कई खामियां
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज में हो रही परेशानी की लगातार मिल रही शिकायतों की पड़ताल करने उपायुक्त दिव्यांशु झा अधिकारियों के साथ अचानक सदर अस्पताल पहुंच गए. बीती देर रात करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचे डीसी ने उपस्थिति पंजी की जांच के साथ-साथ अस्पताल के सभी महत्वपूर्ण वार्डों का औचक निरीक्षण किया.

इस दौरान अस्पताल में इलाजरत मरीजों व अटेंडेंट से व्यवस्था में खामियों की मिली शिकायत व साफ सफाई में कमी के कारण अस्पताल में व्याप्त गंदगी देख डीसी आग बबूला हो गए. जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. अरुण पासवान की जमकर क्लास लगा दी.

डीसी ने सिविल सर्जन को व्यवस्था में त्वरित सुधार लाते हुए मरीजों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराते हुए अस्पताल की साफ-सफाई व व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया.

इस मौके पर डीसी ने स्थिति में सुधार नहीं होने पर सिविल सर्जन पर कार्रवाई की बात कही है. वहीं दूसरी ओर अस्पताल के निरीक्षण के बाद डीसी व अधिकारियों ने मरीजों व अटेंडेंट के अलावे अस्पताल के इर्द-गिर्द मौजूद जरूरतमंद गरीब परिवारों के बीच कंबल का भी वितरण किया. उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों के परिवार के लिए अलाव की व्यवस्था करने का भी निर्देश सिविल सर्जन को दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

40 किलो डोडा लदा वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार

Next Post

थाना प्रभारी शादी का झांसा देकर करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

Next Post
थाना प्रभारी शादी का झांसा देकर करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

थाना प्रभारी शादी का झांसा देकर करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d