BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहतर भागीदारी को ले कर चतरा को मिला सम्मान

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in समाचार
लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहतर भागीदारी को ले कर चतरा को मिला सम्मान
Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव को राजधानी रांची में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कृत किया. लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया है. दोनों चुनावों में उनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. राज्यपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

सम्मान समारोह रांची विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित था. उनके अलावा बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मुकेश कुमार, रांची के उपायुक्त राय महापत रे और हजारीबाग के उपायुक्त डॉ. भुवनेश प्रताप समेत 15 लोगों को सम्मानित किया गया है. उल्लेखनीय है कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान अहम भूमिका निभाई थी.

बताते चलें कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मियों के चयन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल, उप सचिव शशिभूषण उपाध्याय, मो शबीर अहमद, अवर सचिव नवल किशोर राय और देवदास दत्ता शामिल थे.

कमेटी को नामांकित पदाधिकारियों और कर्मियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी. इस सिलसिले में 17 जनवरी को कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार को सम्मानित करने का फैसला लिया गया. एसडीओ को मिली इस उपलब्धि पर अधिकारियों और कर्मियों ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर, उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिन्हा आदि का नाम का शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डी ए वी कपिलदेव पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया

Next Post

युवती से बलात्कार के मामले में पुलिस 3 संदिग्धों से कर रही है पूछताछ

Next Post
युवती से बलात्कार के मामले में पुलिस 3 संदिग्धों से कर रही है पूछताछ

युवती से बलात्कार के मामले में पुलिस 3 संदिग्धों से कर रही है पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d