BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चतरा सांसद का कारगर पहल, कोरोना से बचाव को ले फिर बढ़ाया हांथ

by bnnbharat.com
March 25, 2020
in Uncategorized
चतरा सांसद का कारगर पहल, कोरोना से बचाव को ले फिर बढ़ाया हांथ

चतरा सांसद का कारगर पहल, कोरोना से बचाव को ले फिर बढ़ाया हांथ

Share on FacebookShare on Twitter

दूसरे राज्यों से आए लोगों के स्वास्थ्य जांच को ले स्थान चिन्हित कर आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने का दिया निर्देश

चतरा: महामारी का रूप धारण कर चुके जानलेवा कोरोना वायरस COVID-19 को ले देश मे लागू लॉक डाउन सिस्टम ने आमलोगों को जहां घरों में दुबकने को विवश कर दिया है. वहीं दूसरी ओर क्या आम क्या खास सभी के समक्ष भूख मिटाने की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है. ऐसे में आमलोगों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए उनके मदद में स्थानीय जनप्रतिनिधि न सिर्फ हांथ बढ़ाने लगे हैं बल्कि बीमारी के भय और सरकार के निर्देशों का अनुपालन कर रहे लोगों की भूख मिटाने की दिशा में भी कारगर पहल कर रहे हैं.

चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह भी जनहित के कार्यों में पूरी तरह कूद चुके हैं. एक ओर जहां उन्होंने मास्क, सेनेटाइजर, स्प्रे और इनहेलर समेत कोरोना से बचाव को ले समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्व में सांसद स्थानीय निधि फंड से एक करोड़ रुपये की अनुशंसा पत्र जिला प्रशासन को सौंपा था, वहीं दूसरी ओर उन्होंने बायोमेट्रिक सिस्टम से खाद्यान्न उठाव में आमलोगों को हो रही परेशानियों व रोजगार के तलाश में दूसरे राज्यों में गए स्थानीय लोगों के वापस घर लौटने के बाद उनके स्वास्थ्य जांच की समुचित व्यवस्था करने की दिशा में कारगर पहल की है. सांसद ने इस बाबत सूबे के खाद्य सचिव अरुण कुमार से वार्ता की.

Also Read This: IRCTC की अपील- यात्री कृपया ध्यान दें, वर्ना हो सकता है नुकसान

इस दौरान उन्होंने सचिव से लोकसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती ईलाकों में निवास करने वाले लोगों को नेटवर्क समस्या के कारण होने वाली परेशानियों से तत्काल निजात दिलाते हुए बायोमेट्रिक सिस्टम के बजाय कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए वितरण पंजी में नाम दर्ज कर अनाज उपलब्ध कराने की मांग की है. वार्ता के दौरान सांसद ने खाद्य सचिव को बताया कि कोरोना के प्रकोप के कारण शहर से लेकर गांव में निवास करने वाले लोग सरकार के निर्देश पर घरों में रहने को विवश हैं जिसके कारण उनके व उनके परिवार को भूख मिटाने की चिंता सताने लगी है. जिसपर नेटवर्क की समस्या और बायोमेट्रिक सिस्टम जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है. ऐसे में परिस्थिति वश नियमों में तत्काल शिथिलता बरतने की आवश्यकता है, ताकि गरीबों को आसानी से खाद्यान्न प्राप्त हो जाए. सांसद व खाद्य सचिव के बीच हुए वार्ता की जानकारी सांसद प्रतिनिधि सह वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि खाद्य सचिव ने सांसद को उनकी मांगों को अविलंब पूरा करने का आश्वासन दिया है.

प्रमंडल आयुक्तों से आइसोलेशन सेंटर खोलने की अपील

ठाकुर ने बताया कि सांसद ने रोजगार के तलाश में दूसरे राज्यों में गए स्थानीय लोगों के वापस लौटने के बाद उनका गंभीरता से स्वास्थ्य जांच कराने को ले लोकसभा क्षेत्र के हजारीबाग और पलामू प्रमंडल के आयुक्तों से भी वार्ता कर संबंधित जिलों में स्थान चयन कर आइसोलेशन सेंटर खोलने की अपील की है. कहा है कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सैंकड़ों लोग रोजगार के तलाश में दूसरे राज्यों में गए थे जो वापस लौटकर अपने गृहक्षेत्र पहुंच चुके हैं या पहुंचने वाले हैं. ऐसे में उनलोगों के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाने की आवश्यकता है.

Also Read This: गुरुद्वारे में घुसकर बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 11 की मौत

लोगों को दी गई क्वारन्टीन की सलाह

सांसद ने वार्ता के दौरान प्रमंडल आयुक्तों को बताया कि उनके सूचना और अनुरोध पर ही दूसरे राज्यों से लौटे लोगों के स्वास्थ्य जांच को ले चतरा के सिमरिया अनुमंडल स्थित चोपे और पलामू के लेस्लीगंज में जिलाधिकारियों के द्वारा जांच को ले टीम भेजी गई थी. जहां जांचोपरांत सभी को क्वारन्टीन की सलाह दी गई है.

जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना

सांसद ने कोरोना वायरस COVID-19 से बचाव व उसके रोकथाम को ले जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की है. उन्होंने कहा है कि आमलोगों के सुरक्षा व वायरस के चपेट में आने से लोगों को बचाने को ले जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान व कार्यक्रम सार्थक है. उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों से प्रशासन व सरकार के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने की अपील की है. कहा है कि निर्देश व उसके अनुपालन को ले प्रशासन द्वारा सख्ती आम जनता के भलाई व रक्षा के लिए ही है. सांसद ने कहा है कि आज के विषम परिस्थिति में सजग, सतर्क व घर में रहकर ही अपना और समाज के साथ-साथ प्रदेश और देश का कल्याण कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स को स्टेट का कोरोना सेंटर बनाने का प्रस्ताव

Next Post

छुट्टी में गये पुलिसकर्मियों का लॉकडाउन के कारण अवकाश विस्तार का आग्रह

Next Post
छुट्टी में गये पुलिसकर्मियों का लॉकडाउन के कारण अवकाश विस्तार का आग्रह

छुट्टी में गये पुलिसकर्मियों का लॉकडाउन के कारण अवकाश विस्तार का आग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d