BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नशे के कारोबारियों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


करीब पांच एकड़ में लगे पोस्ता की खेती को किया गया नष्ट
चतरा
:- चतरा में सक्रिय नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस लगातार अभियान चलाकर नशे की तस्करी व उसकी खेती में जुटे तस्करों के नकारात्मक मंसूबों पर पानी फेरने में जुटी है. यही कारण है कि एक और जहां पुलिस तस्करों को नशे की खेप के साथ पकड़ कर जेल भेज रहे हैं वहीं दूसरी ओर चतरा के जंगली इलाकों में वृहद पैमाने पर लगाए गए अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती को भी अभियान चलाकर नष्ट कर की जा रही है. इसी अभियान के तहत एसडीपीओ के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की विशेष टीम ने चेतमा, सिकिद, सिंदूआरी, दुधारी व राजगुरुआ गांव से सटे जंगली ईलाकों में तस्करों द्वारा लगाए गए करीब पांच एकड़ में लगी अफीम के फसल को नष्ट किया गया. हालांकि इस दौरान मौके पर पुलिस को देखकर जहर की खेती में जुटे तस्कर जंगल का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहे. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने जंगल से सटे गांव में जाकर ग्रामीणों को पोस्ता की खेती नहीं करने की चेतावनी भी दी. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह कमर कस चुकी है. पोस्ते की खेती पर लगाम हर हाल में लगेगा. अभियान भी निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पोस्ता की खेती और तस्करी में संलिप्त तस्करों को चिन्हित कर गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संगठन से सामाजिक कार्यकर्त्ताओं को जोड़ने का सिलसिला जारी रखना चाहिए-ददई दूबे

Next Post

कोरोना के कारण बच्चों का भविष्य संवारने वाले सड़क पर

Next Post
पूजा बाद लौटने वाले लोगों की कोरोना जांच को लेकर विशेष अभियान

कोरोना के कारण बच्चों का भविष्य संवारने वाले सड़क पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d