BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अति महत्वाकांक्षी चोरकारी पॉवर ग्रिड से चतरा वासियों को मिलेगी बिजली संकट से निजात

by bnnbharat.com
January 9, 2021
in समाचार
अति महत्वाकांक्षी चोरकारी पॉवर ग्रिड से चतरा वासियों को मिलेगी बिजली संकट से निजात
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा:- चतरा जिलेवासियों की चिर-प्रतिक्षित अतिमहत्वाकांक्षी चोरकारी पावर ग्रिड की सौगात जल्द ही मिलने वाली है. अपने दो दिवसीय चतरा दौरे पर पहुंचे सूबे के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आज यह बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मार्च के बाद चतरा जिलेवासियों को जिले में व्याप्त बिजली संकट से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी. मार्च महीने में जिले की अति महत्वाकांक्षी चोरकारी पावर ग्रिड की शुरुआत हो जाएगी.  ग्रिड का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. मंत्री ने कहा है कि पावर ग्रिड के उद्घाटन के बाद चतरा जिला मुख्यालय को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी. जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 20 से 22 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था को अमली जामा पहना दिया जाएगा. गौरतलब है कि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने करीब 100 करोड़ की इस अति महत्वाकांक्षी योजना की आधारशिला तकरीबन 10 वर्षों पूर्व रखी थी.

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने जिले के इटखोरी प्रखंड में निर्माणाधीन चोरकारी पावर ग्रिड का औचक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया है. मंत्री ने कहा है कि अगले एक महीने में ग्रिड का काम पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. लेकिन आपूर्ति कम और उपयोग ज्यादा होने की स्थिति में सभी पावर सब स्टेशन में समुचित विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा है कि चोरकारी ग्रिड के शुरू होने से ना सिर्फ इस समस्या का हल हो जाएगा, बल्कि सरकार द्वारा इस नए साल में निर्बाध बिजली आपूर्ति का जिले वासियों के लिए एक बड़ा तोहफा भी होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा सेवानिवृत्त झमाडा कर्मी

Next Post

15जनवरी को कांग्रेस कार्यकत्र्ता किसान अधिकार दिवस मनाएंगे

Next Post
एक-एक कर नवरत्न कंपनियों को बेचने वाले बीजेपी नेताओं को विकास की बातें करनी शोभा नहीं देती-कांग्रेस

15जनवरी को कांग्रेस कार्यकत्र्ता किसान अधिकार दिवस मनाएंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d