चतरा: सिमरिया प्रखंड के फतहा गांव का रहने वाले दिलावर हुसैन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सऊदी अरब में भारत का तिरंगा लहराया है.
बताया जा रहा है कि युवक सऊदी अरब में जॉब करता है. युवक के भतीजे ने अपने चाचा का तिरंगा लहराते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है. जिसे देखकर लोग खूब तारीफ और शेयर कर रहे हैं.
युवक के भतीजे अरबाज ने अपने चाचू का फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जिस देश में पहुंचना मुश्किल है मेरे चाचू ने सऊदी अरब में तिरंगा लहराया.
दरअसल, दिलावर हुसैन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सऊदी अरब के मक्का शरीफ में खड़े होकर शान के साथ तिरंगा लहराया.
इस दौरान उनके चेहरे की मुस्कान देखने लायक थी. दिलावर की यह तस्वीर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक भी ट्वीट किया जा रहा है.

