BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चौधरी युसुफ सलाउद्दीन RJD में शामिल

by bnnbharat.com
October 6, 2020
in समाचार
चौधरी युसुफ सलाउद्दीन RJD में शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

LJP वर्तमान खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के बेटे आए तेजस्वी यादव के साथ


दिल्ली: विधानसभा चुनाव के पहले लगातार तेजस्वी यादव अपना खेमा मजबूत करने में जुटे हुए हैं. तेजस्वी यादव ने एलजेपी सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के बेटे चौधरी युसुफ सलाउद्दीन को आरजेडी की सदस्यता दी है. चौधरी महबूब अली कैसर खगड़िया लोकसभा से एलजेपी के सांसद हैं और अब उनके बेटे चौधरी युसूफ सलाउद्दीन ने तेजस्वी के साथ कदम मिलाकर चलने का फैसला लिया है.

खबरें सामने आ रही थीं कि लोजपा से खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के पुत्र युसुफ सलाउद्दीन भी विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. साल 2015 में भी ये खबरें सामने आई थीं कि चौधरी युसुफ सलाउद्दीन सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से उनके पिता 1995 और 2000 में विधानसभा का चुनाव जीते थे.

आपको बता दें कि 2010 में चौधरी महबूब अली कैसर कांग्रेस को छोड़ लोजपा में शामिल हुए थे. खगड़िया लोकसभा से चुनाव लड़े और सांसद बने. युसुफ के दादा चौधरी सलाउद्दीन सिमरी बख्तियारपुर से ही 1972, 1977, 1980 और 1985 में विधानसभा का चुनाव जीते थे. यूसुफ सलाउद्दीन इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. वे लोजपा में युवा के प्रदेश महासचिव भी रहे हैं. इंटर तक की शिक्षा उन्होंने पटना में ली है. पुणे के कॉलेज से बीकॉम किया है. कुछ वर्षों से वे राजनीति में सक्रिय रहे हैं. पर, चुनाव लड़ने का निर्णय एक बार फिर से लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना काल में दुनिया की निगाहें बिहार चुनाव पर, जिम्मेदारी से करें काम: चुनाव आयोग

Next Post

कोरोना मरीज की मौत के कारणों की हुई समीक्षा

Next Post
कोरोना मरीज की मौत के कारणों की हुई समीक्षा

कोरोना मरीज की मौत के कारणों की हुई समीक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d