रांची: जनगणना 2021 में सरना धर्म लागू करने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से रविवार को आहूत चक्का जाम का राज्य के कई इलाकों में मिलाजुला असर देखने को मिला.
आदिवासी संगठनों के चक्का जाम आंदोलन का राजधानी समेत अन्य इलाकों में कोई असर देखने को नहीं मिला, लेकिन जमशेदपुर और चक्रधरपुर समेत कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों की ओर से रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया गया, जिसके कारण कुछ रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ. वहीं कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों की ओर से सड़क जाम करने की भी कोशिश की गयी.

