BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सही जगह पर नहीं लगाया गया है चेक पोस्ट बैरियर

by bnnbharat.com
November 19, 2019
in समाचार
सही जगह पर नहीं लगाया गया है चेक पोस्ट बैरियर

सही जगह पर नहीं लगाया गया है चेक पोस्ट बैरियर

Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: हनवारा थाना क्षेत्र झारखंड व बिहार की सीमा पर होने के नाते जिला प्रशासन के आदेश जारी करने के बाद एक ही जगह लगाया गया चेक पोस्ट बैरियर बेकार साबित हो रहे हैं.

लोगों का कहना है कि हनवारा थाना झारखण्ड बिहार बॉर्डर है कम से कम दो चेक पोस्ट होना चाहिए ताकि सामाजिक एवं आपराधिक तंत्रों पर रोक लगे.

वहीं हनवारा थाना क्षेत्र के कुशहा पोखर चखमजा रास्त और हनवारा गेरुआ नदी के पास में चेकपोस्ट बैरियर नहीं लगाया गया है. जिस कारण यह रास्ता सेफ जोन बना हुआ है. बिहार आने जाने के लिए यह रास्ता बहुत आसान है.

हालांकि जिला प्रशासन की ओर से यह स्थान चिन्हित कर चेक नाका लगाने का आदेश भी दिया जा चुका है, लेकिन सभी आदेशों के बावजूद भी नियमों का हनन किया जा रहा है. जिस कारण असामाजिक एवं आपराधिक तंत्रों का सेफ जोन बना हुआ है.

जानकारी के मुताबिक पूर्व में भी कुशहा पोखर के पास चेक पोस्ट बैरियर लगाया जा चुका है, लेकिन इस बार किस कारण से अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं. किसी को कुछ पता नहीं है.

चुनाव के दौरान इस जगह चेक पोस्ट अति आवश्यक है, जिस कारण जिलाप्रशासन ने चिन्हित कर सूची में नाम भी निकाला. परन्तु सिर्फ कागजी तौर पर जिस-जिस को चेक पोस्ट का जिम्मा दिया गया वो मस्त है.

गौरतलब हो कि सिर्फ कागज पर उक्त जगह चेक नाका है. जमीनी स्तर पर अब तक चेक नाका नहीं लगाया गया है. मजिस्ट्रेट एवं चौकीदारों की भी तैनाती की गई है, परन्तु सब नदारद रहते है. जिस कारण आपराधिक तंत्र एवं असमाजिक तत्वों को आवागमन करने में किसी भी तरह का कोई कठिनाई नहीं उठानी पड़ती है.

इस संबंध में हनवारा थाना प्रभारी ने बताया कि पहले चेक पोस्ट लगाया गया था. जिला प्रशासन के आदेश के बाद हटा लिया गया है. अभी एक जगह ही चेक पोस्ट बैरियर डुमरिया पुल के पास लगाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास ने किया लगातार 6वीं बार नामांकन, भाजपाइयों ने कराया ताकत का एहसास

Next Post

अनुमंडल पदाधिकारी महागामा के द्वारा की गयी समीक्षात्मक बैठक

Next Post
अनुमंडल पदाधिकारी महागामा के द्वारा की गयी समीक्षात्मक बैठक

अनुमंडल पदाधिकारी महागामा के द्वारा की गयी समीक्षात्मक बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d