BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने दिया चौंकाने वाला बयान

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
किसान मेला में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धौनी को मिला पूर्वीभारत के श्रेष्ठ गो-पालक का मिला सम्मान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मजबूत टीमों से एक है. चेन्नई की टीम साल 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल खिताब जीत चुकी है. संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये 2020 के टूर्नामेंट में सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी. यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला अवसर था जबकि धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पायी थी. सातवें नंबर पर रहने के बाद धोनी की कप्तानी पर सवाल उठे थे. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने साफ कर दिया है कि धोनी का फिलहाल कोई विकल्प नहीं है.

चेन्नई के सीईओ ने काशी विश्वनाथन ने साफ कहा है कि यह धोनी का ये आखिरी आईपीएल नहीं होगा. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में विश्वनाथन ने कहा, ‘देखिए, मुझे नहीं लगता कि यह उनका आखिरी आईपीएल है. यह मेरा निजी विचार है. हम धोनी के आगे किसी और की तरफ नहीं देख रहे हैं.’ धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स आठ बार फाइनल खेल चुकी है. भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 188 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है. इस सीजन में वह बतौर कप्तान अपना 200वां मैच खेल सकते हैं. इसके अलावा धोनी 9 बार आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी 182 मैचों में 4632 रन बना चुके हैं. उन्हें विकेटकीपर के रूप में 5000रन पूरे करने के लिए 368 रनों की जरूरत है. इसके अलावा धोनी ने अब तक विकेट के पीछे 148 शिकार किए हैं. उन्होंने इस दौरान 109 कैच पकड़े हैं. वह दिनेश कार्तिक (110 कैच) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. धोनी आईपीएल में 150 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर होंगे.
बेस्ट फिनिशर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े डेथ ओवर में खुद बोलते हैं. आईपीएल में डेथ ओवर में उन्होंने 2769रन बनाए हैं. इनमें 20वें ओवर में उन्होंने 49 छक्के लगाए हैं. यदि वह एक छक्का और लगा लेते हैं तो पचास छक्के लगाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 10 अप्रैल को करेगी. उसका पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज से IPL का आगाज, रोहित-कोहली के बीच पहला मुकाबला

Next Post

सरकार और नक्सलियों के बीच हुई थी सीक्रेट डील, राकेश्वर को छुड़ाने पहुंचे पत्रकारों के सामने हुआ खुलासा, पढ़िए पूरी कहानी

Next Post
नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर दी निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी

सरकार और नक्सलियों के बीच हुई थी सीक्रेट डील, राकेश्वर को छुड़ाने पहुंचे पत्रकारों के सामने हुआ खुलासा, पढ़िए पूरी कहानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d