पंकज सिन्हा
लातेहार: लातेहार जिले के चंदवा और बालुमाथ nh 99 रोड की स्थिति खराब है,लेकिन छठ का पर्व नजदीक आ रहा है इसलिए लोग इसकी मरम्मत में लग गए हैं. वहीं दूसरी तरफ तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, और इसकी सफाई भी नहीं हुई है.
साथ ही पूरा रोड गड्ढा बन गया है. सब तरफ गड्ढों में पानी भी जमा है. ऐसे में छठ कर रही छठव्रती कैसे छठ तालाब तक पहुंचेंगे यह सोचनीय बन गया है, क्योंकि यह पर्व पूरी तरह से शुद्ध और साफ तरीके से होता है, ऐसे में इस गंदगी में छठव्रती छठ कैसे करेंगे और छठ घाट तक कैसे पहुंचेंगे यह सोचनीय है.

