BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छठ घाट की ड्रोन से होगी निगरानी, श्रद्धालु करेंगे लाइव दर्शन

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in समाचार
छठ घाट की ड्रोन से होगी निगरानी, श्रद्धालु करेंगे लाइव दर्शन

Chhath Ghat will be monitored by drone, devotees will be seen live

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होते ही आस्था का महापर्व छठ की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि छठ पूजा के सफल आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं. अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान रखने वाली तीन धंर्मों का संगम स्थल इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर भी शांतिपूर्ण तरीके से पर्व सम्पन्न कराने को ले ट्रस्ट के प्रतिनिधि सक्रिय हो चुके है. छठ घाट की विधि-व्यवस्था व तैयारियों को ले मां भद्रकाली मंदिर परिसर में शिक्षा एवं विकास ट्रस्ट की एक अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के ट्रस्टी सह अध्यक्ष प्रकाश राम ने किया.

बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर छठ पूजा को ले नई कमिटी का गठन किया गया. इसके अलावे इटखोरी व भद्रकाली मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाने, भद्रकाली मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने, भद्रकाली छठ घाट से इटखोरी बाजार तक लाइट व साऊंड की व्यवस्था करने, टाल से कनूनीया माई मन्दिर तक लाइट की व्यवस्था करने, मां भद्रकाली मन्दिर को रंगीन लाइट से सुसज्जित करने, छः स्थानों पर तोरण द्वार का निर्माण कराने, कनूनीया माई मन्दिर से छठ घाट तक रंगीन लाइट से गुफा का निर्माण कराने, फल वितरण करने व ड्रोन कैमरे से घाट का वीडियो रिकार्डिंग व उसका लाइव टेलीकास्ट कराने का निर्णय लिया गया.

बैठक के दौरान नई कमेटी का अध्यक्ष प्रकाश दांगी, सचिव गौतम सिंह, उपसचिव पंकज राम एवं कोषाध्यक्ष पवन दांगी को मनोनीत किया गया. इसके अलावे कार्यकारिणी समिति में 11 सदस्यों व 25 लोगों को निगरानी समिति का सदस्य बनाया गया. मौके पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय, सह सचिव रवि दांगी, सदस्य बद्री चौरसिया, रामप्रवेश पाण्डेय, अनिल सिंह, अजय चौरसिया, राजू गिरी, तुलसी दांगी, सुनील राय, मनोज ठाकुर, बिजय ठाकुर, नवीन सिंह, अजय राम, राजू रजक, रूपेश रजक, संतोष दांगी, रामदेव राम, बिनय दांगी, विक्रम राम, कुश कुमार चंद्रवंशी, पप्पू सिंह, संदीप केशरी, अजय सोनी, चंदन हलुवाई, दीपक राम, बिनय दांगी, संतोष राम व सोनू दांगी समेत दर्जनों कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिजली पोल से टकराया ट्रॉली ट्रैक्टर, पोल क्षतिग्रस्त

Next Post

शिवकुमार और चिदंबरम की याचिका पर होगी सुनवाई

Next Post
शिवकुमार और चिदंबरम की याचिका पर होगी सुनवाई

शिवकुमार और चिदंबरम की याचिका पर होगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d