BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

12 अप्रैल से दिल्ली में शुरू होगा ‘छठा सिरो सर्वे’…

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
12 अप्रैल से दिल्ली में शुरू होगा ‘छठा सिरो सर्वे’…
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति का आंकलन करने के लिए सिरो सर्वे का छठा चरण सोमवार 12 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. इससे दिल्ली में कोरोना की स्थिति का विस्तारपूर्वक विश्लेषण किया जा सकेगा. इस बार भी पिछले सर्वे जितने ही सैंपल लिए जाएंगे.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, जनवरी में पांचवा सिरो सर्वे हुआ था. इसके दो माह बाद अगले चरण का सर्वे किया जाना था, जो अगले सप्ताह सोमवार से शुरू होगा.

इस सर्वे में भी नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की तरफ से जारी उन्हीं नियमों और दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा, जिनका पिछले पांच सर्वे में किया गया था. सभी वार्डों से 28000 सैंपल लिए जाएंगे. 

इस सर्वे के लिए 12 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक लोगों के सैंपल इकट्ठे किए जाएंगे. जिन लोगों के सैंपल 5वें सर्वे में  लिए जा चुके हैं, उनमें से कुछ लोगों के सैंपल फिर से लिए जाएंगे, ताकि यह देखा जा सके कि उनके अंदर अब भी एंटीबॉडी मौजूद है या नहीं.

इसमें उन्हें भी शामिल किया जाएगा, जिसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं. इसके साथ ही अलग-अलग उम्र व इलाके के महिलाएं एवं बच्चे के भी सैंपल लिए जाएंगे. छठे सिरो सर्वे में टीका लगवा चुके कुछ लोगों को भी शामिल किया जाएगा. 

बता दें कि, दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 8500 से अधिक नए मामले सामने आए तथा 39 और लोगों की मौत हो गई. पिछले साल 11 नवंबर के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं. दिल्ली में पिछले साल 11 नवंबर को सर्वाधिक 8593 मामले आए थे, जबकि 19 नवंबर को सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हुई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Corona Update: 24 घंटे में मिले 2,174 नए मामले, 3 की मौत

Next Post

प्रधानमंत्री एर्ना ने तोड़े कोरोना नियम, पुलिस ने ठोका जुर्माना

Next Post
प्रधानमंत्री एर्ना ने तोड़े कोरोना नियम, पुलिस ने ठोका जुर्माना

प्रधानमंत्री एर्ना ने तोड़े कोरोना नियम, पुलिस ने ठोका जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d