BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Chhattisgarh Board Exam 2021: 10वीं, 12वीं की परीक्षा तारीखें घोषित, ये हैं नए नियम…

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
Chhattisgarh Board Exam 2021: 10वीं, 12वीं की परीक्षा तारीखें घोषित, ये हैं नए नियम…
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल का ऐलान कर दिया है. बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.

बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा टाइम टेबल के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल 2021 से 1 मई 2021 तक तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 मई से 24 मई 2021 तक आयोजित होंगी.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए बोर्ड द्वारा छात्रहित में यह निर्णय लिया गया है. परीक्षाथियों को उनके एडमिट कार्ड के आधार पर उन्हें परीक्षा स्थल तक आने-जाने की छूट होगी. इसके अलावा बोर्ड ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के अधिकारियों-कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश के आधार पर उन्हें परीक्षा केंद्र तक आने-जाने की अनुमति रहेगी.

बोर्ड के नए नियम के मुताबिक़, जो परीक्षार्थी कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन आदि के कारण किसी विषय या सभी विषयों की परीक्षा नहीं दे पाते हैं अर्थात अनुपस्थित रहते हैं, तो उनकी अंकसूची में अनुपस्थित {A} न लिखकर सी (करोना) लिखा जाएगा.

ऐसे स्टूडेंट्स को अंक नहीं दिया जाएगा. परन्तु उन्हें पास की श्रेणी में रखा जाएगा. ऐसे स्टूडेंट को जिनकी अंक सूची में सी -कोरोना लिखा होगा उनके लिए पूरक परीक्षा के साथ विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा उन्हें जो मिलेगा वही अंक उनके अंक सूची में सी के स्थान अंकित कर पुनरीक्षित अंकसूची जारी की जाएगी और उन्हें श्रेणी भी दी जाएगी.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं केंद्र & राज्य सरकार के गाइडलाइन्स का अनुपालन करने के निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं.

उन्होंने आगे बताया कि सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. परीक्षा कक्ष में प्रवेश से लेकर स्टूडेंट्स की बैठक व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा परीक्षा कक्ष में बैठक क्षमता के 50 फीसदी स्टूडेंट्स को ही कक्ष में बैठाएं जाने के निर्देश दिए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिका जलवायु वित्त के पैमाने को बढ़ाना चाहता है: अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन

Next Post

पुलिस ने ‘नरसंहार’ के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, 18 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Next Post
पुलिस ने ‘नरसंहार’ के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, 18 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस ने 'नरसंहार' के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, 18 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d