BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

30 घंटे चले ड्रामे के बाद चिदंबरम को सीबीआई ने लिया हिरासत में

by bnnbharat.com
August 22, 2019
in समाचार
30 घंटे चले ड्रामे के बाद चिदंबरम को सीबीआई ने लिया हिरासत में
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम INX मीडिया केस में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हो गए हैं। सीबीआई और ईडी पिछले दो दिनों से पूर्व वित्त मंत्री की तलाश कर रही थी, लेकिन कामयाबी बुधवार की रात को मिली। जब अचानक चिदंबरम कांग्रेस दफ्तर में प्रकट हुए, प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, मारपीट हुई, अफसरों का दीवार फांदना और अंतत: गिरफ्तारी। ये पूरा अरेस्ट ड्रामा कई घंटों तक चला।

शाम 04.00 बजे- सुप्रीम कोर्ट में पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी और शुक्रवार को मामला सुने जाने की बात सामने आई। यानी सीबीआई-ईडी के पास पी. चिदंबरम को गिरफ्तार करने के लिए 48 घंटों का समय था।

08.00 बजे- खबर आई कि कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें बड़े नेता शामिल होंगे।

08.15 बजे- प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, गुलाम नबी आजाद समेत बड़े नेता पहुंचे। लेकिन अंत में अचानक पी. चिदंबरम भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे और अपनी सफाई पेश की।

08.18 बजे-  सीबीआई के बड़े अफसर कांग्रेस दफ्तर के लिए रवाना हुए, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही चिदंबरम अपने घर के लिए रवाना हो गए।

08.35 बजे-  सीबीआई दफ्तर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे लेकिन चिदंबरम निकल चुके थे।

08.50 बजे-  पी. चिदंबरम अपने घर पहुंचे, पीछे-पीछे सीबीआई की टीम भी वहां पहुंची। गेट ना खुलने पर सीबीआई अफसर दीवार फांद कर चिदंबरम के घर के अंदर घुसे।

09.00 बजे-  पी. चिदंबरम के घर के बाहर कांग्रेस समर्थकों का जमावड़ा और दिल्ली पुलिस के विरोध में नारेबाजी. कांग्रेस समर्थकों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की। सीबीआई ने नारेबाजी कर रहे लोगों को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस की अधिक फोर्स बुलवाई।

09.20 बजे-  दिल्ली पुलिस की टीम चिदंबरम के घर पहुंची, कार्यकर्ताओं को बाहर से हटवाया गया। घर के बाहर से सभी गाड़ियों को भी हटाया गया।

09.40 बजे-  29 घंटे की भागादौड़ी के बाद सीबीआई ने पी. चिदंबरम को गिरफ्तार किया। और गाड़ी में बैठाकर सीबीआई दफ्तर ले गई।

अब गुरुवार को सीबीआई पी. चिदंबरम को कोर्ट में पेश करेगी और न्यायिक हिरासत की मांग करेगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची, खूंटी, हजारीबाग समेत पांच जिले ठनका के लिए सबसे खतरनाक

Next Post

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण, फेसबुक-व्हाट्सएप से भी मिलेगी ट्रेनिंग

Next Post
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण, फेसबुक-व्हाट्सएप से भी मिलेगी ट्रेनिंग

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण, फेसबुक-व्हाट्सएप से भी मिलेगी ट्रेनिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d